{"_id":"598c62e94f1c1b115a8b4886","slug":"cash-for-question-scam-11-former-mps-to-be-put-on-trial-court-fixed-next-date-on-28-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के दम पर संसद में सवाल पूछने को हुए थे राजी, अब बनेंगे ये 11 पूर्व सांसद आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पैसों के दम पर संसद में सवाल पूछने को हुए थे राजी, अब बनेंगे ये 11 पूर्व सांसद आरोपी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में 11 पूर्व सांसदों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। इन 11 सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने साल 2005 में पैसों के बदले संसद में सवाल उठाना स्वीकार किया था। इस मामले में सभी सांसदों से संसद की सदस्यता छीन ली गई थी।
इस स्पेशल कोर्ट की स्पेशल जज पूनम चौधरी ने कहा कि इस मामले में सभी सांसदों के साथ ही एन्य व्यक्ति रवींद्र कुमार के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार का मामला बनता है। इन सभी लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द आरोप तय किए जाएं। इन सभी 11 सांसदों को संसद से निष्कासित कर दिया गया था। स्पेशल जज ने ये भी आदेश दिया है कि सभी 12 आरोपी 28 अगस्त में कोर्ट में हाजिर हों। उसी समय इनके खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे।
इस मामले में पूर्व सांसदों छतरपाल सिंह लोढ़ा (भाजपा), अन्ना साहब एम के पाटिल (भाजपा), मनोज कुमार (राजद), चंद्र प्रताप सिंह (भाजपा), रामसेवक सिंह (कांग्रेस), नरेंद्र कुमार कुशवाहा (बसपा), प्रदीप गांधी (भाजपा), सुरेश चंदेल (भाजपा), लाल चंद्र कोल (बसपा), वाई जी महाजन (भाजपा) और राजा रामपाल (बसपा) को आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा अदालत ने रवींद्र कुमार के खिलाफ भी आरोप तय करने का आदेश दिया है। इस मामले के एक अन्य आरोपी विजय फोगाट की मौत हो जाने के कारण उसका नाम हटा दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इन पूर्व सांसदों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। विशेष सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव के माध्यम से अभियोजन पक्ष ने इन पूर्व सांसदों पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है क्योंकि एक स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें संसद में सवाल पूछने के लिए रुपये लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था।