फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cases of Omicron variants increasing in the country, Maharashtra on top, Night curfew in many states

Omicron updates: देश में ओमिक्रॉन के मामले 650 के पार, कई राज्यों ने लगाया नाइट कर्फ्यू, जानिए आज की हर जानकारी

Mon, 27 Dec 2021 09:50 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 27 Dec 2021 09:50 PM IST
सार

देश में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र 167 संक्रमितों के साथ टॉप पर बना हुआ है जबकि दिल्ली कुल 142 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। आज मणिपुर में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी।

विज्ञापन
Cases of Omicron variants increasing in the country, Maharashtra on top, Night curfew in many states
Omicron variant - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। डेल्टा के मुकाबले बेहद संक्रामक यह वायरस अब तक 19 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 670 हो गई है। महाराष्ट्र 167 संक्रमितों के साथ टॉप पर बना हुआ है जबकि दिल्ली कुल 142 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। आज मणिपुर में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी।

विज्ञापन


इसके अलावा गुजरात (73), तेलंगाना(55), केरल (57), तमिलनाडु (34), कर्नाटक (38), राजस्थान (46), हरियाणा (12), मध्यप्रदेश (9), ओडिशा (8), आंध्र प्रदेश (6), प. बंगाल (6), जम्मू-कश्मीर (3), उत्तर प्रदेश (2), गोवा (1) चंडीगढ़ (3), लद्दाख(1), उत्तराखंड (4), हिमाचल(1) और मणिपुर (1) में भी ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के संक्रमण दर में भी 0.5 फीसदी की गंभीर बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, केरल और उत्तराखंड सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है।  
विज्ञापन


महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 26 नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य अब तक कुल 167 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। महाराष्ट्र ओमिक्रॉन मामले में सबसे टॉप पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 142 ओमिक्रॉन मामले  
ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। दिल्ली में अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 142 हो गई है। देश में अब कुल 670 मरीज हो गए हैं। खतरे को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने आज रात से राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है।

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू
उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़कर चार हो गए हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। 
पढ़ें पूरी खबर 

केरल में 30 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू 
सोमवार को केरल में भी नए प्रतिबंध और दिशानिर्देश जारी किए गए। राज्य में हुई कोविड समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया कि 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच रात 10 से सुबह पांच बजे कर कर्फ्यू रहेगा। नए दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि 31 दिसंबर की रात को 10 बजे के बाद किसी समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1636 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 52 लाख 24 हजार 929 हो गई है। वहीं, अब तक 46,822 लोगों की अब तक इस बीमारी से जान जा चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर

मणिपुर में ओमिक्रॉन की एंट्री
ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी जारी है। सोमवार को गोवा के बाद मणिपुर में भी कोरोना के नए वैरिएंट का मामला सामने आया। मणिपुर में 48 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया की संक्रमित इंफाल पश्चिम का रहने वाला है वो हाल ही में तंजानिया गया था।

राजस्थान में आज तीन मामले 
राजस्थान में ओमिक्रॉन के आज तीन मामले सामने आए हैं। जिनमें जयपुर में दो और उदयपुर में एक का पता चला है। राज्य में अब तक कुल 46 ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं।

 
गोवा में ओमिक्रॉन का पहला मामला 
गोवा में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। यहां आठ वर्षीय लड़के में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह लड़का कुछ दिन पहले ब्रिटेन से लौटा था।

एमआईटी पुणे के 13 छात्र कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के कोथरुड स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के कई छात्रों को कोरोना हो गया है।

तेलंगाना में 12 नए ओमिक्रॉन संक्रमित
तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 12 नए ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आए हैं। यहां अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 55 तक पहुंच गई है, जिसमें 10 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

हरियाणा में ओमिक्रॉन के दो नए मामले
हरियाणा में ओमिक्रॉन के दो नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 12 लोग कोरोना के नए वैरिएंट की चपेट में आ चुके हैं।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,531 मामले
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6531 मामले सामने आए हैं और 315 लोगों की मौत हुई है। जबकि इस दौरान 7,141 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि देश में कुल सक्रिय मामले 75,841 बच गए हैं।

गृह मंत्रालय ने दिया राज्यों को अहम निर्देश 
देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिख 31 जनवरी तक केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत राज्यों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर कोरोना और नए वैरिएंट से निपटने के लिए कमर कस लें। 
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed