फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Omicron Vaccination Restrictions Kerala New Year Night Curfew Odisha Maharashtra all updates in Hindi

Omicron Alert: केरल में 30 दिसंबर से दो जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू, 10 बजे के बाद नववर्ष समारोहों पर प्रतिबंध

Mon, 27 Dec 2021 08:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Dec 2021 08:36 PM IST
सार

ओमिक्रॉन के खतरे और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केरल ने कुछ दिनों के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उधर, ओडिशा ने कहा है कि अभी पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू या लॉकडाउन लगाने की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
Coronavirus Omicron Vaccination Restrictions Kerala New Year Night Curfew Odisha Maharashtra all updates in Hindi
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच प्रतिबंधों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। कई राज्य रात्रि कर्फ्यू लागू कर चुके हैं। सोमवार को केरल में भी नए प्रतिबंध और दिशानिर्देश जारी किए गए। राज्य में हुई कोविड समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया कि 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच रात 10 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। 

विज्ञापन


नए दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि 31 दिसंबर की रात को 10 बजे के बाद किसी समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1636 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 52 लाख 24 हजार 929 हो गई है। वहीं, अब तक 46,822 लोगों की अब तक इस बीमारी से जान जा चुकी है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार ऐसे स्थानों पर जहां भीड़ एकत्र हो सकती है वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस कड़ी नजर रखेगी। नववर्ष के जश्न के दौरान कोई बड़ी भीड़ जमा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। बार, होटल, क्लब और रेस्तरां आदि को 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा: अभी राज्यव्यापी रात्रि कर्फ्यू की आवश्यकता नहीं
ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि अभी राज्यव्यापी रात्रि कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता नहीं है। फिलहाल राज्य के सभी शहरी इलाकों में रात 10 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का नियम है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के अभी तक आठ मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में प्रतिबंध लगाने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध कई तथ्यों को ध्यान में रखते हुए लगाए जाते हैं, जिनमें दैनिक मामलों की संख्या, टेस्ट पॉजिटिविटी, कुल सक्रिय मामले आदि शामिल हैं। यहां नववर्ष के अवसर पर सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed