फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case registered against two security personnel of CM Vijayan FIR against Leader of Opposition

Kerala: सीएम विजयन के दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर भी एफआईआर

Sun, 24 Dec 2023 04:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Dec 2023 04:02 AM IST
सार

वहीं, केरल कांग्रेस के प्रमुख के सुधाकरन और नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में डीजीपी कार्यालय तक मार्च किया था, जिस दौरान हिंसा हो गई थी। इसी आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case registered against two security personnel of CM Vijayan FIR against Leader of Opposition
केरल पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के दो सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुरक्षा कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हाल में ही हमला किया था। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ए.डी थॉमस और अजय ज्वेल कुरियाकोस ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में तैनात कर्मियों के खिलाफ स्थानीय अदालत का रुख किया था। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ अदालत में शिकायत दायर की थी। अदालत के निर्देशों के बाद, अलप्पुझा दक्षिण पुलिस ने मुख्यमंत्री के गनमैन अनिल और एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 बी (अश्लील शब्दों का उपयोग), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी केस दर्ज
वहीं, केरल कांग्रेस के प्रमुख के सुधाकरन और नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में डीजीपी कार्यालय तक मार्च किया था, जिस दौरान हिंसा हो गई थी। इसी आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च के दौरान प्रदर्शनारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था। जिसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं थी। यह मार्च केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने वाम सरकार के लोगों तक पहुंचने के कार्यक्रम ‘नव केरल सदास’ के खिलाफ आंदोलन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं पर पुलिस के कथित अत्याचार के विरोध में आयोजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें छोड़ीं उस वक्त केपीसीसी प्रमुख के. सुधाकरन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला सहित वरिष्ठ नेता डीजीपी कार्यालय के पास अस्थायी मंच पर मौजूद थे। सुधाकरन और चेन्निथला आंसू गैस के गोलों से प्रभावित हो गए थे, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पास खड़ी एक कार तक पहुंचाया था। 



केरल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर रात कन्नूर टाउन पुलिस स्टेशन तक मार्च आयोजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed