{"_id":"66da8c8de55ed3ac6c05c3e4","slug":"case-filed-against-ncp-scp-leader-jitendra-awhad-allegedly-misleading-people-by-spreading-false-information-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: एनसीपी शरद गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केस; सरकारी योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: एनसीपी शरद गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केस; सरकारी योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप
Fri, 06 Sep 2024 10:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र आव्हाड
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद गुट के नेता पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना और किसानों की मदद के बारे में गलत जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप है। संभाजीनगर एमआईडीसी वालुज पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना के तहत आवेदन के लिए समयसीमा को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने यह जानकारी दी। शुरुआत में इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई तय की गई थी, लेकिन काफी संख्या में आवेदन मिलने के कारण इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
तटकरे ने कहा कि योजना को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए पात्र महिलाओं द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए एक प्रमुख योजना के तौर पर जून के अंत में बजट में मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की घोषणा की थी। इससे राज्य के राजकोष पर सालाना 46,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत, 21-65 वर्ष की उन विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे जिन लाभार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये तक होगी। महाराष्ट्र में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना इस योजना का बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे हैं।