{"_id":"62577449bb3a991f457deb4b","slug":"case-against-s-kumars-in-1245-crore-bank-fraud-case-cbi-search-at-13-locations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की कार्रवाई: 1245 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में एस कुमार्स पर मुकदमा, 13 ठिकानों पर तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई की कार्रवाई: 1245 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में एस कुमार्स पर मुकदमा, 13 ठिकानों पर तलाशी
Thu, 14 Apr 2022 06:39 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Apr 2022 06:39 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई ने 1,245 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में कपड़ा कंपनी एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) और 14 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें कंपनी के प्रवर्तक और निदेशक भी शामिल हैं। कंपनी ने आईडीबीआई बैंक की अगुवाई वाले बैंकों से सांठगांठ कर कर्ज लिया था।
विज्ञापन
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि मामले में बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल में आरोपियों से जुड़े 13 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। वहां से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2021 से 2018 के बीच कथित तौर पर बैंक कोष का दुरुपयोग करने/फंड को इधर-उधर करने को लेकर कंपनी और उसके प्रवर्तकों/निदेशकों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन