फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Carbon Finance UP Govt gives six dollars to farmers for plants

Carbon Finance: अब यूपी में पेड़ों से बरसेंगे डॉलर! कार्बन फाइनेंस से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Fri, 09 Aug 2024 08:19 PM IST
बशु जैन डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 09 Aug 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी सरकार अपने किसानों को एक पेड़ लगाने के बदले में प्रति वर्ष छह डॉलर की आर्थिक मदद देकर इस योजना को सफल बनाने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। द एनर्जी एंड रिसोर्से इंस्टीट्यूट (टेरी) के सहयोग से इस योजना के जरिए किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास किये जा रहे हैं।
loader
Carbon Finance UP Govt gives six dollars to farmers for plants
यूपी सरकार दे रही कार्बन फाइनेंस को बढ़ावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसका अर्थ है कि 2070 तक देश पूरी तरह हरित ऊर्जा से अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इसके लिए पूरे देश में हरित ऊर्जा (सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और नाभिकीय ऊर्जा इत्यादि) के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को विशेष प्रकार के पौधे लगाने को प्रोत्साहित कर वातावरण को शुद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। यूपी सरकार अपने किसानों को एक पेड़ लगाने के बदले में प्रति वर्ष छह डॉलर की आर्थिक मदद देकर इस योजना को सफल बनाने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। द एनर्जी एंड रिसोर्से इंस्टीट्यूट (टेरी) के सहयोग से इस योजना के जरिए किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास किये जा रहे हैं।  



इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए यूपी में इस वर्ष 36 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कीर्तिमान रचा गया था। अगले पांच साल में प्रदेश में 175 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का दावा है कि पिछले सात सालों में (2017 से 2024 तक) प्रदेश में दो सौ करोड़ से भी अधिक पौधे रोपे गये हैं। अब किसानों को भी इस महाअभियान से जोड़कर इसे और व्यापक बनाने का कार्य किया जा रहा है। 




प्रथम चरण में प्रदेश के 6 मंडलों के 25,140 किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं। ये किसान 25,874 हेक्टेयर भूमि पर पेड़ लगाएंगे। इन पेड़ों से 42 लाख 19 हजार 369 कार्बन क्रेडिट का लक्ष्य सरकार ने रखा गया है। इस मद में सरकार द्वारा किसानों के लिए 202 करोड़ रुपये की धनराशि तय की गई है। कार्बन क्रेडिट पाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक तेज गति से बढ़ने वाले पौधों जैसे पापुलर, मिलिया डूबिया, सेमल आदि लगाना होगा। प्रत्येक पांचवें वर्ष में छह अमेरिकी डॉलर के हिसाब से प्रति कार्बन क्रेडिट की खरीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed