फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Car-lorry collision in Koppal Karnataka six killed Vanchit Bahujan Aghadi Party President attacked in Mumbai

Updates: कोप्पल में कार-लॉरी की टक्कर, छह की मौत; मुंबई में वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के अध्यक्ष पर हमला

Sun, 28 May 2023 11:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी,कोप्पल (कर्टक)/मुंबई
एजेंसी,कोप्पल (कर्टक)/मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 May 2023 11:11 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि कार को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और शवों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन
Car-lorry collision in Koppal Karnataka six killed Vanchit Bahujan Aghadi Party President attacked in Mumbai
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कर्नाटक में कोप्पल के कुश्तगी तालुक में रविवार को एक कार और एक लॉरी की टक्कर में दो बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम यहां कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती खबरों के मुताबिक, सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार विजयपुरा से बेंगलुरू जा रही थी और लॉरी तमिलनाडु से गुजरात जा रही थी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कार को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और शवों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र में मुंबई के दादर इलाके में वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के मुंबई युवा अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, परमेश्वर रणशूर पर चार अज्ञात लोगों ने चाकू और रॉड से हमला कर दिया। हमले में पार्टी नेता गौतम हरल भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
लद्दाख के चांगला दर्रें से सटे इलाकों में हिमस्खलन में फंसे पर्यटकों के रेस्क्यू के बारे में भारतीय सेना ने जानकारी दी है। सेना ने बताया कि  भारतीय सेना के बचाव दल ने चांग ला में 17,688 फीट की ऊंचाई पर फंसे पर्यटकों की मदद की। साथ ही 25-26 मई की रात के दौरान चार घंटे के अंतराल में 681 वाहनों को वहां से निकाला। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed