फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Car chase accident runs over man at midnight Bengaluru murder caught on camera

Bengaluru: पैसे की लेनदारी पर हुआ विवाद; युवकों ने कार से पीछा कर शख्स की कुचलकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 09:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 01 Nov 2023 09:56 AM IST
सार

मृतक पुरानी गाड़ियों का डीलर था और आरोपी के साथ एक व्यापार में जुड़ा हुआ था। आरोपी ने पीड़ित से एक कार खरीदा था, लेकिन उसने पैसे (चार लाख) नहीं दिए। जैसे ही पीड़ित ने आरोपी से पैसा की मांग की तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Car chase accident runs over man at midnight Bengaluru murder caught on camera
Road Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगलूरू की सड़कों पर जान बचाकर भाग रहे एक शख्स को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। यह घटना 18 अक्तूबर की आधी रात साढ़े 12 बजे की है, जिसे पुलकेशी नगर के पास मोबाइल फोन में कैद किया गया था। 
विज्ञापन


इस घटना का आरोपी अमरीन को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों ने अपना आरोप कबूलते हुए बताया कि पैसों की वजह से हुए विवाद के बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। मोबाइल फोन में कैद हुई वीडियो में एक स्कॉर्पियो पीड़ित असगर का पीछा कर रहा था और फिर अचानक उसे कुचल कर आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


उस इलाके के ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत दुर्घटना का मामला दर्ज किया, लेकिन पीड़ित के एक दोस्त ने अपने बयान में आरोपी का नाम लिया, जिसके बाद मामले में एक नया मोड़ आया।  पुलिस ने पीड़ित के दोस्त के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पैसे को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, असगर पुरानी गाड़ियों का डीलर था और आरोपी के साथ व्यापार में जुड़ा हुआ था। आरोपी ने पीड़ित से एक कार खरीदा था, लेकिन उसने पैसे (चार लाख) नहीं दिए। जैसे ही पीड़ित ने आरोपी से पैसा की मांग की तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हत्या की रात आरोपी ने पीड़ित को बातचीत के लिए बुलाया, जहां आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पर कार चढ़ा दी।

जांच के दौरान तीनों ही आरोपी इस अपराध में अपनी संलिप्तता से इनकार कर रहा था, लेकिन बाद में तीनों ने ही अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed