{"_id":"589c134d4f1c1b865237ad57","slug":"candidates-will-not-promote-religious-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: धार्मिक स्थलों से प्रचार नहीं कर सकेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव: धार्मिक स्थलों से प्रचार नहीं कर सकेंगे प्रत्याशी
ब्यूरो /अमर उजाला, झांसी
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को धार्मिक स्थलों से प्रचार की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्याशियों को ध्यान रखना होगा कि धार्मिक स्थल को प्रचार का माध्यम न बनाएं। यदि इसका पालन नहीं किया गया तो संबंधित प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। प्रत्याशी कोई भी ऐसा काम न करे, जिससे समाज में तनाव पैदा हो। भड़काऊ भाषण न दें।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के सौ मीटर के भीतर वोट न मांगें, झंडा टांगने, प्रचार की सूचनाएं चिपकाने, नारे लिखने के लिए किसी की दीवार, मकान और अहाते का बिना अनुमति उपयोग न करें, प्रस्तावित सभा स्थल के लिए पुलिस को समय से सूचना दें ताकि यातायात पुलिस ट्रैफिक नियंत्रित कर सके। सभा स्थल के लिए पहले से तय कर लें कि उसको लेकर कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
कोई भी राजनीतिक दल किसी अन्य राजनीतिक दल के नेताओं का पुतला लेकर नहीं चलेगा, यदि किसी सार्वजनिक स्थल पर पुतला दहन करता है तो यह भी प्रतिबंधित रहेगा। यदि इसके बाद भी कोई आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन