{"_id":"60270fa9df470919972b4884","slug":"canadian-pm-justin-trudeau-praised-the-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मामले में कनाडा का यूटर्न, पीएम त्रुदो ने की केंद्र के प्रयासों की सराहना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान मामले में कनाडा का यूटर्न, पीएम त्रुदो ने की केंद्र के प्रयासों की सराहना
Sat, 13 Feb 2021 05:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो
- फोटो : पीटीआई
किसान मामले में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदो ने यूटर्न लेते हुए मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की है। त्रुदो ने मोदी से फोन पर बात करते हुए कहा कि किसानों की चिंताएं दूर करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाना लोकतंत्र के मुताबिक उठाया कदम है।
विज्ञापन
बता दें कि कनाडा ने इससे पहले किसान आंदोलन को लेकर सरकार की आलोचना की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि त्रुदो ने साथ ही भारत सरकार की कनाडा में भारतीय नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने की भी सराहना की है।
विज्ञापन
कनाडा ने उसके यहां भारतीय मिशनों व राजनयिकों को अलगाववादियों और खालिस्तानी नेताओं के प्रदर्शन से सुरक्षा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है। इससे पहले त्रुदो ने किसान आंदोलन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि वह किसान भाइयों व उनके परिवारों को लेकर पेरशान हैं।
विज्ञापन