फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canadian Foreign Minister Joly, Jaishankar held 'secret meeting' in Washington last month: Report

India-Canada: कनाडाई विदेश मंत्री ने पिछले महीने जयशंकर से वॉशिंगटन में की थी गोपनीय बैठक! राजनयिक विवाद जारी

Wed, 11 Oct 2023 09:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 09:46 PM IST
सार

India-Canada: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच कनाडाई विदेश मंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से वॉशिंगटन में पिछले महीने गोपनीय बैठक की थी। 

विज्ञापन
Canadian Foreign Minister Joly, Jaishankar held 'secret meeting' in Washington last month: Report
एस.जयशंकर, मेलानी जॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बीते कुछ हफ्तों से भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद जारी है। इस बीच, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले महीने कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने वॉशिंगटन में अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ एक गोपनीय बैठक की थी। 

विज्ञापन

'फाइनेंशियल टाइम्स' की मंगलवार की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब भारत ने कनाडा को अपने तीन दर्जन से ज्यादा राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। हालांकि, कनाडा द्वारा भारत के इस संचार का पालन किया जाना बाकी है। कनाडा के भारत में 62 रायनिक तैनात हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कथित बैठक के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, कनाडा की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जयशंकर न्यूयॉर्क की पांच दिवसीय यात्रा के बाद 27 से 30 सितंबर तक वॉशिंगटन डीसी में थे।

विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निजर की हत्या जून 2023 में की गई थी। पिछले महीने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे। इसके कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित किया। जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

यही नहीं, भारत ने कनाडा में अपनी वीजा सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। साथ ही उसे भारत से अपने राजनयिकों की संख्या को कम करने को कहा। भारत ने कनाडा के आरोपों को (राजनीति से) 'प्रेरित' और 'बेतुका' बताते हुए खारिज कर दिया था।

निज्जर की दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। खबरों में कहा गया है कि भारत ने कनाडा से 10 अक्तूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। 

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि देश में कनाडाई राजनयिक कर्मचारियों की संख्या में कटौती की भारत की मांग पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। भारत ने आपसी राजनयिक उपस्थिति में समानता की मांग के लिए वियना कन्वेंशन का हवाला दिया है। बताया जा रहा है कि कनाडा ने इस तर्क को खारिज किया है।

ट्रूडो और जॉली ने पिछले सप्ताह कहा था कि ओटावा निजी तौर पर गतिरोध को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे कुछ दिन पहले जॉली ने वॉशिंगटन में जयशंकर के साथ एक गुप्त बैठक की थी और इसका श्रेय स्थिति से परिचित लोगों को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed