{"_id":"65ab075bbb264b4a930b1d36","slug":"can-political-parties-hold-rallies-without-paying-and-use-public-transport-ask-supreme-court-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या राजनीतिक दल रैली में बिना भुगतान कर सकते हैं सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या राजनीतिक दल रैली में बिना भुगतान कर सकते हैं सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल
Sat, 20 Jan 2024 09:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:00 AM IST
सार
शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान की।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या राजनीतिक दलों की ओर से रैलियों में बिना भुगतान के सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जा सकता है? शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान की।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने यूपी कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) को यूपी राज्य पथ परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) को 2.66 करोड़ रुपये बकाया चुकाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक नहीं लगाई और कहा कि बकाया वसूली के आदेश पर रोक यूपीसीसी की ओर से चार हफ्ते में 1 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त के अधीन होगी। यूपी में 1981 से 1989 के बीच सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने रैलियों में रोडवेज बसों-टैक्सियों का इस्तेमाल किया था और तब से बिल बकाया है।
विज्ञापन
मध्यस्थ नियुक्त करने की संभावना तलाशेगी शीर्ष अदालत
जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने यूपीसीसी की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह याचिकाकर्ता की वास्तविक देनदारी का पता लगाने के लिए मध्यस्थ नियुक्त करने की संभावना तलाशेगी। यूपीसीसी के वकील सलमान खुर्शीद ने कहा कि भले ही हाईकोर्ट ने कहा था कि 1972 अधिनियम के तहत कोई वसूली नहीं हो सकती पर विवेकाधीन शक्तियों के माध्यम से माना कि राशि का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा, क्या राजनीतिक दल रैलियों के लिए बिना भुगतान के सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर खुर्शीद ने उत्तर दिया ‘नहीं’।