फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Call received from Home Ministry to bhupathi nagar police station asked about attack sought report

NIA टीम पर हमले का मामला: गृह मंत्रालय से भूपतिनगर थाने में आया फोन, पूछा- कैसे हुआ हमला, रिपोर्ट मांगी

Sat, 06 Apr 2024 11:21 PM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 11:21 PM IST
सार

टीएमसी का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल यानी अप्रैल को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर का दौरा करेगा। टीएमसी नेता कुणाल घोष, राज्य की वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ रविवार को गिरफ्तार नेताओं के परिवारों सहित ग्रामीणों के साथ बातचीत करने के लिए वहां का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Call received from Home Ministry to bhupathi nagar police station asked about attack sought report
Central Home Ministry - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए की टीम पर हुए हमले की जानकारी मांगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने शनिवार शाम पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर थाने में फोन किया और हमले की घटना पर 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने पूछा कि पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह एनआईए की कुल तीन टीमें अलग-अलग भूपतिनगर में दाखिल हुईं। इनमें से दो टीम 2022 में हुए धमाकों की जांच के लिए दो तृणमूल नेताओं के घर गए। एक टीम भूपतिनगर थाने आई। टीम ने यह कहते हुए पुलिस की मदद मांगी कि वे इलाके में एक अभियान शुरू करेंगे। लेकिन तभी थाने में खबर आई कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जिन लोगों ने गिरफ्तार किया है उनके साथ मारपीट की गई है। इस बीच, चुनाव आयोग ने भी बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका व पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी से घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

टीएमसी की दो सदस्यीय टीम कल करेगी भूपतिनगर का दौरा  
इस बीच, टीएमसी का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल यानी अप्रैल को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर का दौरा करेगा। टीएमसी नेता कुणाल घोष, राज्य की वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ रविवार को गिरफ्तार नेताओं के परिवारों सहित ग्रामीणों के साथ बातचीत करने के लिए वहां का दौरा करेंगे। इसके बाद वे भगवानपुर में एक रैली करेंगे। घोष ने कहा कि वे बाद में पार्टी को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।

विज्ञापन

इस बीच, राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस भी घटना को लेकर बेहद सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी की इजाजत नहीं दी जा सकती। घटना को गंभीरता से लेकर इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में दंगा फैलाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed