{"_id":"62fe8a05fa626600782436f5","slug":"calcutta-high-court-after-trinamool-congress-now-case-filed-against-17-leaders-of-opposition-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"Calcutta High Court: तृणमूल के बाद अब विरोधी दलों के 17 नेताओं के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Calcutta High Court: तृणमूल के बाद अब विरोधी दलों के 17 नेताओं के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दायर
Fri, 19 Aug 2022 12:20 AM IST
देव कश्यप
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:20 AM IST
सार
विरोधी दलों के जिन 17 नेताओं के खिलाफ मामला दायर किया गया है उनमें भाजपा के दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, लाकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पाल, शमिक भट्टाचार्य, सौमित्र खां, माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम व कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान समेत अन्य के नाम हैं।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट।
- फोटो : calcuttahighcourt.gov.in
विस्तार
बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 19 नेता-मंत्रियों के बाद अब विरोधी दलों के 17 नेताओं के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया है। इनमें भाजपा, माकपा व कांग्रेस के नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
सूची में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी व विधायक अग्निमित्रा पाल, भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य, भाजपा नेता सौमित्र खां, माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम व कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान समेत अन्य के नाम हैं।
विज्ञापन
इस मामले पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की अदालत में अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है। इससे पहले बंगाल के सात वर्तमान मंत्रियों समेत तृणमूल के 19 नेताओं की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए मामला दायर किया गया था। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने इस मामले में ईडी को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया है। तृणमूल के जिन नेता-मंत्रियों की संपत्ति पर सवाल उठाया गया है, उनमें बंगाल के दो दिवंगत मंत्रियों सुब्रत मुखर्जी व साधन पांडे के भी नाम हैं।
विज्ञापन