{"_id":"5d40f7758ebc3e6ceb431993","slug":"cafe-coffee-day-owner-vg-siddhartha-committed-suicide-36-hours-deadbody-found-from-netravati-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफे कॉफी डे मालिक वी जी सिद्धार्थ ने की खुदकुशी, 36 घंटे बाद नेत्रावती नदी से शव मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैफे कॉफी डे मालिक वी जी सिद्धार्थ ने की खुदकुशी, 36 घंटे बाद नेत्रावती नदी से शव मिला
Wed, 31 Jul 2019 11:05 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
वीजी सिद्धार्थ
- फोटो : ट्विटर
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और मशहूर कैफे चेन सीसीडी (कैफे कॉफी डे) के मालिक वीजी सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद उनका शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का शव मंगलुरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलूरू पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा, 'हमें शव आज सुबह मिला। इसकी पहचान के लिए परिवार वालों को पहले ही सूचित किया जा चुका है। हम शव को वेनलॉक अस्पताल में स्थानांतरित कर रहे हैं। हम आगे की जांच जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
Mangaluru Police Commissioner Sandeep Patil: We found the body early morning today. It needs to be identified, we have already informed the family members. We are shifting the body to Wenlock Hospital. We will continue further investigation. #Karnataka pic.twitter.com/bViP94Mpit
— ANI (@ANI) July 31, 2019
बता दें, सिद्धार्थ पिछले 36 घंटे से लापता थे। उनके लापता होने से पहले उनके मोबाइल फोन पर आयकर विभाग की दर्जनों कॉल आई थीं। इसके अलावा कर्नाटक के ही दो उद्योगपति भी फोन पर लगातार उनके संपर्क में रहे।
यह भी पढ़ें: पांच लाख लेकर आए थे मुंबई, आज CCD के मालिक के पास है 8200 करोड़ रुपये की संपत्ति
पुलिस को यह भी मालूम चला था कि पिछले सप्ताह वीजी सिद्धार्थ की कुछ लोगों के साथ बैठक हुई थी। यह बैठक घर या दफ्तर में नहीं, बल्कि किसी अन्य जगह रखी गई। मंगलुरू पुलिस को वीजी सिद्धार्थ के फोन की जांच में यह जानकारी मिली थी। पुलिस ने मंगलवार को सिद्धार्थ के बंगलुरू स्थित दफ्तर में पूछताछ की थी।
यह भी पढ़ें: कैफे कॉफी डे मालिक वी जी सिद्धार्थ के खिलाफ कानून के तहत हुई जांच: आयकर विभाग