Cadbury Advertisement: वापस लौट आया है 90 के दशक का आइकॉनिक विज्ञापन, इस बार नए ट्विस्ट के साथ
कैडबरी का यह विज्ञापन सिर्फ 90 के दशक के बच्चों को ही नहीं, बल्कि उस दौर की कई पीढ़ियों को बेहद पसंद था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब कैडबरी का विज्ञापन एक बार फिर आपके 90 के दशक की यादों को ताजा करने के लिए लौट आया है। आज भी कई लोगों को अपने बचपन के दौर के कई टीवी विज्ञापन याद होंगे और अगर आप 90 के दशक में जन्में हैं, तो आपको कैडबरी का वो क्रिकेट वाला विज्ञापन तो जरूर याद होगा, जिसमें एक लड़की खिलाड़ी के छक्का मारने के बाद मैदान पर दौड़ती थी और स्टेडियम के बीच एक बेहद अजीबोगरीब, लेकिन दिल को छू लेने वाला डांस करती थी।
तीन दशक बाद, कैडबरी के मालिक मोंडेलेज और एड एजेंसी ओगिल्वी एक बार फिर उस एड फिल्म को दोबारा लेकर आए हैं, मगर इस बार एक ट्विस्ट के साथ। इस नए विज्ञापन में कैडबरी ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देते हुए जेंडर-स्वैप ट्विस्ट के साथ रीक्रिएट किया है।
क्या है नए विज्ञापन में?
कैडबरी के नए विज्ञापन में इस बार बाउंड्री पर शॉट खेलने वाला खिलाड़ी लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है। दूसरी तरफ दर्शकों के बीच से सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर ग्राउंड पर आने के बाद, मैच के दौरान वो दिल को झू लेने वाला डांस, लड़की के बजाय इस बार एक लड़का कर रहा है।
इस एड फिल्म को रिक्रिएट करने के बारे में मोंडेलेज इंडिया के सीनियर डायरेक्टर अनिल विश्वनाथन ने बताया, 'ओगिल्वी में एक युवा क्रिएटिव था, जो इस आइडिया को लेकर आया था और हमें ये तुरंत पसंद आ गया। साफ तौर पर ये एड आइकॉनिक था।' वे कहते हैं, 'यह समय के अनुसार है, खेल में महिलाओं की उपलब्धि और जीवन में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं के लिए जश्न मनाया जाना चाहिए।'
कैडबरी का यह पुराना विज्ञापन ऐसे समय में आया, जब देश अहम बदलाव के दौर से गुजर रहा था। आर्थिक उदारीकरण के बाद के युग की अनिश्चितता के बावजूद, एड फिल्म ने एक तरह से देश के मूड को दिखाया, जो आशावान और उत्साह से भरा था।
पिछले और वर्तमान दौर के बीच तुलना करते हुए, पीयूष पांडे, जो ओगिल्वी के ग्लोबल क्रिएटिव और भारत के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं, कहते हैं, 'उस समय का मूड उड़ान की आशावाद का था, अब उभरने की आशावाद का है।'
यादें हुईं ताजा
इस नए विज्ञापन को देखकर लोगों की यादें ताजा हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कैडबरी के इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। दिल को छू लेने वाले इस विज्ञापन को लेकर ट्विटर पर कई लोगों का तुरंत ध्यान गया। ताहिरा कश्यप खुराना ने भी पोस्ट को कैप्शन के साथ रीट्वीट किया, “लव दिस”।
Love this🌈 https://t.co/8kukAes3ON
— Tahira Kashyap Khurrana (@tahira_k) September 17, 2021
Oh wow!! Take a bow, Cadbury Dairy Milk and Ogilvy :) A simple, obvious twist that was long overdue, and staring right at all of us all this while! pic.twitter.com/Urq8NXtg7W
— Karthik 🇮🇳 (@beastoftraal) September 17, 2021