फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet Secretary Rajiv Gauba meeting with Municipal Commissioners and District Magistrates of 13 cities

लॉकडाउन: 31 मई के बाद क्या होगा? राज्यों के साथ कैबिनेट सचिव गौबा की चर्चा जारी

Thu, 28 May 2020 01:38 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 28 May 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Secretary Rajiv Gauba meeting with Municipal Commissioners and District Magistrates of 13 cities
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा - फोटो : ANI

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा कोविड-19 से प्रभावित 13 शहरों के नगर निगम आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत कर रहे हैं। इस बैठक में पहली बार प्रभावित महानगरों के नगर निगम कमिश्नर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


कैबिनेट सचिव गौबा  मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत कोरोना वायरस से प्रभावित 13 शहरों के नगर निगम आयुक्तों और जिला मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हो रही इस बैठक में संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक से पहले गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई, चेन्नई, दिल्ली/नई दिल्ली, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता/हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर के नगर निगम आयुक्त इस बैठक में शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि बैठक में संबंधित जिलाधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद लोगों के बीच एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ने को लेकर चर्चा हो रही है। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे। माना जा रहा है कि मन की बात में पीएम मोदी लॉकडाउन पर स्थिति स्पष्ट करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed