फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet minister Azam Khan attack on PM modi

'बैंकों में व्हाइट करा दिए एक लाख करोड़ के नकली नोट'

Fri, 09 Dec 2016 06:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Azam Khan attack on PM modi

प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री पर फिर निशाना साधा। बोले, एक लाख करोड़ के नकली नोट बैंकों में व्हाइट मनी करा दिए गए। नोटबंदी से देश को भिखारी बना दिया। डालर के मुकाबले रुपया गिर जाएगा। नोटबंदी से सिर्फ चंद लोगों को ही फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन


आजम खां ने रामपुर के अजीतपुर में पेयजल पुनर्गठन योजना के लोकार्पण के दौरान संबोधन में प्रधानमंत्री पर फिर निशाना साधा। बोले, बादशाह ने नोटबंदी का फैसला कर 130 करोड़ हिंदुस्तानियों को परेशान कर दिया। नोटबंदी से सिर्फ चंद लोगों को ही फायदा पहुंचा है। ऐसे लोगों ने एक लाख करोड़ की नकली करेंसी बैंकों में व्हाइट मनी कर दी जो खुद को देश भक्त कहते हैं।
विज्ञापन


हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं। हिंदू और मुसलानों के बीच नफरत की खाई खोद रहे हैं। नफरत का कारोबार करते हैं। झूठ बोलते और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाना चाहते हैं। ऐसे लोगों से होशियार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि बैंकों की लाइन में न टाटा न बिड़ला और न ही अंबानी लग रहे हैं भाजपा का कोई सांसद या वजीर भी नहीं लग रहा है। गरीबों को खाने के लिए भी पैसा नहीं मिल रहा है। बादशाह को शर्म आनी चाहिए। कहा कि बादशाह नौटंकी, अदाकार का नाम है। बादशाह ने पूरे देश को डुबा दिया, बर्बाद कर दिया और भिखारी बना दिया। 

तीन तलाक का मुद्दा आस्था से जुड़ा किसी का दखल नहीं होना चाहिए

Cabinet minister Azam Khan attack on PM modi
आजम खां - फोटो : self

लाइन में लगे लोगों की मौत पर परिजनों को मुआवजे पर ले रहे कानूनी राय 
आजम खां ने कहा कि  सपा सरकार ने बैंकों में लाइन के दौरान जो लोग मरे हैं उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि यूपी में नहीं पूरे देश में मरने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है। अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो पूरे देश में मरने वालों के परिजनों को परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

तीन तलाक के मुद्दे पर कहा, यहा आस्था से जुड़ा मामला है। इसमें किसी को दखल नहीं देना चाहिए। बुलंदशहर गैंगरेप में दिए बयान पर दाखिल हलफनामा सुप्रीमकोर्ट द्वारा खारिज करने के सवाल को टाल दिया।

‘राजभवन में छिपते हैं बुजदिल और अपराधी’

Cabinet minister Azam Khan attack on PM modi

आजम खां ने राज्यपाल और राजभवन पर एक बार फिर निशाना साधा। कुछ लोगों पर इशारा करते हुए बोले वह लोग स्कूलों पर बुलडोजर चलवाने का मंसूबा रखते हैं और बुजदिल छिपते हैं राजभवन में जाकर। राजभवन बेईमान, डकैत, अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की पनाहगाह बन गया है।

राज्यपाल राजभवन में गुंडों और बदमाशों को छिपाते हैं। इस बात की लाज आनी चाहिए कि राज्यपाल और राजभवन क्या होता है। राजभवन बदमाशों और पुलिस के वांछितों को छिपाने के लिए नहीं होता है। बोले, जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हो, पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए राजभवन के दरवाजे पर खड़ी हो ऐसे में राज्यपाल उसे चोर दरवाजे से भगा देते हैं। आजम खां इशारा कांग्रेसी नेता फैसला लाला पर था। उन्होंने कहा कि कानून को बेइज्जत करने का किसी को कोई हक नहीं है।

सूबे में सपा की सरकार बनी तो रामपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो
रामपुर। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि सूबे में दोबारा सपा सरकार बनी तो रामपुर में भी मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। बरेली रोड से खौद तक देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा। हर गरीब को पेंशन और रोजगार मिलेगा। यह बातें उन्होंने बुधवार को अजीतपुर में पेयजल पाइप लाइन का लोकार्पण के मौके पर कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed