{"_id":"65d93885d1a4f647cc049184","slug":"cabinet-meeting-ministers-prepare-roadmap-next-five-years-pm-modi-asked-100-day-action-plan-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cabinet Meeting: मंत्रियों को करना होगा अगले पांच साल का रोडमैप तैयार, पीएम मोदी ने मांगी सौ दिन की कार्ययोजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cabinet Meeting: मंत्रियों को करना होगा अगले पांच साल का रोडमैप तैयार, पीएम मोदी ने मांगी सौ दिन की कार्ययोजना
Sat, 24 Feb 2024 05:59 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:59 AM IST
सार
मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक लोकसभा अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले तीन मार्च को होगी। इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के अतिरिक्त स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और राज्यमंत्री हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : नीरज यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के प्रति आश्वस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से अगले सौ दिन की कार्ययोजना बनाने और पांच साल का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया है। दो दिन पहले हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम ने मंत्रियों से कहा किसे दोबारा कार्यकाल मिलेगा या किसकी जगह कौन लेगा, इसकी चिंता किए बिना अपने अपने मंत्रालय का रोडमैप तैयार करें।
विज्ञापन
इस बैठक में शामिल एक मंत्री के मुताबिक पीएम के निर्देश के अनुरूप सभी मंत्रियों को एक सप्ताह के अंदर आगामी सौ दिनों की कार्ययोजना और पांच साल का रोडमैप तैयार कर कैबिनेट सचिवालय को भेजना होगा। पीएम नहीं चाहते कि चुनाव के कारण सरकार के कामकाज की गति धीमी हो। उनकी योजना नई सरकार के गठन के साथ ही कामकाज की गति में और तेजी लाने की है।
विज्ञापन
तीन मार्च को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक
मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक लोकसभा अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले तीन मार्च को होगी। इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के अतिरिक्त स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और राज्यमंत्री हिस्सा लेंगे। बैठक में पीएम आगामी लोकसभा चुनाव में मंत्रिपरिषद के सदस्यों को व्यस्त रखने के लिए कई तरह के दिशा निर्देश देंगे। इस बैठक में कुछ अहम घोषणा किए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
क्या बोले पीएम?
पीएम ने बैठक में 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों में कई तरह के प्रयास हुए हैं। इसके लिए आगामी पांच साल की अवधि बेहद अहम है। ऐसे में मंत्री रोडमैप में नए आईडिया सुझाएं। साथ ही यह भी बताएं कि उनका मंत्रालय भविष्य में और क्या बेहतर कर सकता है। रोडमैप तैयार करते समय यह नहीं सोचें कि किसे दोबारा कार्यकाल मिलेगा या चुनाव बाद किसी मंत्रालय कि किसे जिम्मेदारी मिलेगी।
संगठन को भी दिया है सौ दिन का काम
पीएम मोदी ने पार्टी की हालिया राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी पार्टी संगठन को आगामी सौ दिनों के अंदर सभी बूथों तक पहुंचने, खासकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से संवाद करने और जिन्होंने अब तक भाजपा को वोट नहीं दिया है, उनसे हर हाल में संपर्क साधने का आह्वान किया था। पीएम के आह्वान के बाद पार्टी ने इस दिशा में व्यापक कार्ययोजना तैयार की है।