{"_id":"60e58701d25af84a3157b9bc","slug":"cabinet-expansion-education-minister-ramesh-pokhriyal-nishank-will-leave-cabinet-was-fixed-on-the-day-the-12th-examination-was-canceled-reshuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरबदल: शिक्षामंत्री निशंक की कैबिनेट से छुट्टी, 12वीं की परीक्षा रद्द होने वाले दिन हो गया था फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेरबदल: शिक्षामंत्री निशंक की कैबिनेट से छुट्टी, 12वीं की परीक्षा रद्द होने वाले दिन हो गया था फैसला
Wed, 07 Jul 2021 04:20 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 07 Jul 2021 04:20 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। एक ओर जहां नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है तो कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी हो रही है।
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। एक ओर जहां नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है तो कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी हो रही है। मोदी कैबिनेट के विस्तार पर फाइनल मुहर से पहले ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन
वहीं महाराष्ट्र के अकोला संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे की भी विदाई हो गई है। जल्द ही शिक्षा मंत्रालय में नए शिक्षामंत्री और नए शिक्षा राज्यमंत्री नजर आएंगे।
विज्ञापन
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने संबंधी एक बड़ी बैठक ली थी। बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा राज्यों के शिक्षा मंत्री और शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने भाग लिया था। लेकिन निशंक कोरोना संक्रमित होने और स्वास्थ्य कारणों के हवाला देते हुए इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए थे। सूत्रों का कहना है कि इसी बैठक के बाद से ही तय हो गया था कि पीएम शिक्षा मंत्रालय के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
सूत्र यह भी कहते हैं कि शिक्षामंत्री निशंक पूरे कोरोना काल में शिक्षकों और छात्रों को भरोसा दिलाने में नाकामयाब रहे। इस दौरान वे पूरी तरह से संवादहीन ही बने रहे। चाहे मन की बात कार्यक्रम हो या फिर राष्ट्र के नाम संबोधन पीएम ही छात्रों ओर उनके अभिभावकों को भरोसा देते हुए नजर आए। इसके अलावा मोदी सरकार और आरएसएस के ड्रीम प्रोजेक्ट नई शिक्षा नीति पर जिस तेजी से इस पर काम होना चाहिए था उतनी गति इसे नहीं मिल पाई।
गौरतलब है कि, निशंक 21 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा जून में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में भर्ती होना पड़ा था। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने साल 2019 में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था।