फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA will be implemented under any circumstances before elections says Amit Shah slams Congress

CAA: 'सीएए पत्थर पर खींची लकीर, चुनाव से पहले हर हाल में होगा लागू', गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस को घेरा

Fri, 08 Mar 2024 05:22 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 08 Mar 2024 05:22 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री ने यूसीसी को किसी धर्म के साथ जोड़ने को गलत बताया। साथ ही कहा कि यह सिर्फ भाजपा नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। अगर आप पंथनिरपेक्ष देश चाहते हैं तो धर्म के आधार पर कानून नहीं होना चाहिए। इसलिए हर किसी के लिए एक ही कानून होना जरूरी है।
 

विज्ञापन
CAA will be implemented under any circumstances before elections says Amit Shah slams Congress
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संशोधित नागरिकता अधिनियिम (सीएए) देश का कानून है और इसे हर हाल में लागू किया जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा, मैं फिर कहता हूं कि सीएए पत्थर पर खींची लकीर है। इसे हर हाल में इस चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। शाह ने कहा, जब देश का विभाजन हुआ तब पाकिस्तान और अब के बांग्लादेश से लाखों-करोड़ों लोग भारत आ रहे थे। उस समय कांग्रेस के लोगों ने ही वादा किया था कि देश आपका स्वागत करेगा, लेकिन कांग्रेस के लोग वोट बैंक के चक्कर में सबकुछ भूल गए।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने इस दौरान समान नागरिक संहिता का भी जिक्र किया। उन्होंने यूसीसी को किसी धर्म के साथ जोड़ने को गलत बताया। साथ ही कहा कि यह सिर्फ भाजपा नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। अगर आप पंथनिरपेक्ष देश चाहते हैं तो धर्म के आधार पर कानून नहीं होना चाहिए। इसलिए हर किसी के लिए एक ही कानून होना जरूरी है।
विज्ञापन


बंगाल सरकार भ्रष्ट, तुष्टीकरण में शामिल
शाह ने बंगाल की ममता सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया और कहा कि वो तुष्टीकरण में लगी है। संदेशखाली की घटना पर उन्होंने कहा कि इसने ममता सरकार का असली चेहरा उजागर कर दिया है। ममता सरकार में जिस तरह धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण हुआ है हम उसके खिलाफ लड़ेंगे और जनता सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने बंगाल में सरकार की शह पर अवैध घुसपैठ कराए जाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed