{"_id":"58053ab54f1c1b562c703544","slug":"by-polls-for-4-parliament-seat-will-be-held-on-19-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 नवंबर को होगा चार लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
19 नवंबर को होगा चार लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 06:42 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने 19 नवंबर को चार लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इस आशय की अधिसूचना 26 अक्तूबर को जारी की जाएगी। मतों की गिनती 22 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
जिन संसदीय सीटों पर उपचुनाव होनी है वह हैं लखीमपुर असम, शहडोल मध्यप्रदेश, कूचबिहार और तामलुक पश्चिम बंगाल। इसके साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और त्रिपुरा की दो सीटों सहित आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। लखीमपुर लोकसभा सीट सर्बानंद सोनोवाल के छोड़ने से खाली हुई थी। सोनोवाल अभी असम के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
शहडोल संसदीय सीट भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन के कारण खाली हुई थी। उसी तरह कूचबिहार संसदीय सीट तृणमूल कांग्रेस की सांसद रेणुका सिन्हा के निधन के कारण खाली हुई थी।
विज्ञापन
वहीं तामलुक संसदीय सीट टीएमसी सांसद सुवेंदु अधिकारी के नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के कारण खाली पड़ी है। इसके अलावा असम की बैथलांगोस विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया, क्योंकि मानसिंह रोंगपी कांग्रेस के टिकट पर जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।