फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By poll Election 2020 results boost Bjp, Shivraj Government majority in MP, Yogi hold in UP continues

उपचुनाव के नतीजों ने भरा भाजपा में जोश, एमपी में शिवराज सरकार को बहुमत, यूपी में योगी का जलवा बरकरार

Wed, 11 Nov 2020 06:11 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Nov 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
By poll Election 2020 results boost Bjp, Shivraj Government majority in MP, Yogi hold in UP continues
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों ने भाजपा को बड़ी राहत दी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चैन की सांस ली है तो यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पकड़ साबित करने में कामयाब रहे हैं। वहीं गुजरात में भी भाजपा ने अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित की है। उपचुनावों में भाजपा को कई राज्यों में सीटों का लाभ मिला है। 58 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 40 सीटों पर कब्जा किया है। 

विज्ञापन


उपचुनाव मामले में पार्टी की सबसे बड़ी चिंता मध्यप्रदेश थी। सत्ता बचाने के लिए पार्टी को 28 में से हर हाल में नौ सीटों की जरूरत थी। चूंकि इनमें से अधिकांश सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थीं। ऐसे में नतीजों को ले कर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि नतीजों ने साबित किया कि राज्य में शिवराज के साथ कुछ महीने पूर्व कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लोगों ने दोबारा भरोसा जताया है और इनकी मजबूत पकड़ ने पार्टी को बड़ी कामयाबी दिलाई है। भाजपा को यहां 19 सीटों पर सफलता हासिल हुई है। यहां कांग्रेस ने नौ सीटें हासिल की हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में जादू बरकरार
गुजरात की आठों सीटें जीतकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य में अपनी लोकप्रियता का लोह मनवाया है। राज्य की उन आठ सीटों पर उपचुनाव हुए थे जो ज्यादातर कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मामूली बहुमत हासिल हुआ था। हालांकि इस बीच कई कांग्रेस विधायकों के भाजपा के साथ आने और अब उपचुनाव में मिली बड़ी सफलता के बाद पार्टी की सीटों की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी हुई है।

58 में 40 सीटें भाजपा की झोली में
देश के 11 राज्यों की 58 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें सबसे अधिक मध्यप्रदेश में 19, गुजरात की सभी आठ और यूपी में छह सीटें जीतीं। इसके अलावा मणिपुर में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक एक सीट जीती। कर्नाटक में भी दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा। यहां आरआर नगर सीट से एन मुनिरत्न ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है और तुमाकुरू सीट से डॉ सीएम राजेश गौड़ा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा तेलंगाना में पार्टी ने इकलौती सीट पर जीत दर्ज की है। हरियाणा की बड़ौदा सीट पर कांग्रेस के इंदु राज नरवल ने कब्जा बरकरार रखते हुए भाजपा के योगेश्वर दत्त को दूसरी बार हराया। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मरवाही सीट हासिल करने में कामयाब रही है। जबकि ओडिशा की दोनों सीटें सत्तारूढ़ बीजद के पक्ष में गई हैं।

झारखंड में झामूमो, कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती 
झारखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने एक एक सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed