{"_id":"5f82eec149393060f67a2d60","slug":"bussa-krishna-who-installed-a-statue-of-us-president-donald-trump-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सुपरफैन का निधन, बनवाई थी छह फीट की प्रतिमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सुपरफैन का निधन, बनवाई थी छह फीट की प्रतिमा
Sun, 11 Oct 2020 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदक
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 11 Oct 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमा के साथ बुसा कृष्णा (फाइल)
- फोटो : एएनआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुपरफैन बुसा कृष्णा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। तेलंगाना के रहने वाले कृष्णा ने रविवार को मेदक में अंतिम सांस ली। ट्रंप कृष्णा के नाम से मशहूर बुसा पिछले साल ट्रंप के जन्मदिन पर (14 जून) उनकी छह फीट की प्रतिमा बनवाने के बाद चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
बुसा ने ट्रंप की आदमकद प्रतिमा बनवाने के साथ प्रतिमा का दुग्धाभिषेक भी किया था। वह हमेशा ट्रंप की एक तस्वीर अपने साथ रखते थे और कोई भी काम शुरू करने से पहले प्रार्थना करते थे। बुसा की ट्रंप से मिलने की भी ख्वाहिश थी और उन्होंने इसे सरकार के सामने प्रकट भी किया था।
विज्ञापन
Telangana: Bussa Krishna, who had installed a 6-feet statue of US President Donald Trump last year and worshipped him, passes away due to cardiac arrest, in Medak. (In file pics - Bussa Krishna) pic.twitter.com/ucNm4pTHfj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 11, 2020
तेलंगाना के जनगांव के रहने वाले बुसा कृष्णा का ट्रंप प्रेम इस कदर परवान चढ़ा था कि गांव वाले उसे ट्रंप कृष्णा पुकारने लगे थे। उनके घर को भी लोग ट्रंप हाउस कहने लगे थे। पिछले साल एक साक्षात्कार में बुसा ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि भारत और अमेरिका के संबंध हमेशा मजबूत बने रहें।