फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Businesses from Maharashtra being 'snatched' to strengthen Gujarat: Uddhav

Maharashtra: 'गुजरात को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र से छीना जा रहा कारोबार', उद्धव ठाकरे ने लगाया आरोप

Sun, 24 Dec 2023 10:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Dec 2023 10:27 PM IST
सार

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की कारोबारी गतिविधियों को अब गुजरात ले जाया जा रहा है। ताकि उस राज्य को मजबूत किया जा सके। अगर वह गुजरात को मजबूत बनाना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं, लेकिन हमारे कारोबार को छीनकर नहीं। 

विज्ञापन
Businesses from Maharashtra being 'snatched' to strengthen Gujarat: Uddhav
उद्धव ठाकरे और पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को आरोप लगाया कि गुजरात को मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र से उद्योग-धंधे छीने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि मुंबई और आसपास के इलाकों में बसे उत्तर भारतीय प्रवासियों को रोजगार के लिए गुजरात जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 

विज्ञापन

उत्तर भारतीयों से कही ये बात
मीरा भायंदर इलाके में उत्तर भारतीयों के एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा,'आप में से ज्यादातर लोग चीनी और दूध की तरह स्थानीय लोगों के साथ घुलमिल जाते हैं। लेकिन सतर्क रहें। कोई इस रिश्ते को खराब करने के लिए नमक डाल देगा। शिवसेना को हमेशा अपने हिंदुत्व पर गर्व रहा है। लेकिन यह कभी भी अन्य धर्मों से नफरत करने के बारे में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रोजगार के लिए गुजरात जाने को मजबूर होना पड़ेगा'
उन्होंने कहा,'आप काम की तलाश में मुंबई आए थे। आपने काफी प्रयास किए और यहां बस गए। अब आपको रोजगार के लिए गुजरात जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।' ठाकरे ने वहां मौजूद लोगों से 'तानाशाही' को खत्म करने के लिए जय श्री राम का नारा लगाने को कहा। 

विज्ञापन

'गुजरात जा रहा यहां का कारोबार'
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 10 दिन पहले गुजरात में थे। यहां की कारोबारी गतिविधियों को अब गुजरात ले जाया जा रहा है। ताकि उस राज्य को मजबूत किया जा सके। अगर वह गुजरात को मजबूत बनाना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं, लेकिन हमारे कारोबार को छीनकर नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed