फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Builder & film financier Yusuf Lakdawala dies in Arthur Road Jail Latest News Update

मुंबई: आर्थर रोड जेल में बंद बिल्डर और फिल्म फाइनेंसर यूसुफ लकड़ावाला की मौत, कारणों का अभी पता नहीं

Thu, 09 Sep 2021 04:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Sep 2021 04:05 PM IST
सार

आर्थर रोड जेल में बंद बिल्डर और फिल्म फाइनेंसर यूसुफ लकड़ावाला की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें कि लकड़ावाला को जमीन हड़पने के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Builder & film financier Yusuf Lakdawala dies in Arthur Road Jail Latest News Update
यूसुफ लकड़ावाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थर रोड जेल में बंद बिल्डर और फिल्म फाइनेंसर यूसुफ लकड़ावाला की मौत की खबर सामने आ रही है। उनके शव को जेजे अस्पताल लाया गया है। फिलहाल एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मुंबई के जेजे हॉस्पिटल ने बयान जारी कर बताया कि लकड़ावाला को जब अस्पताल लाया गया, उस वक्त उसकी मौत हो चुकी थी। दोपहर 12 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया था। बता दें कि लकड़ावाला को जमीन हड़पने के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


28 मई को लकड़ावाला को ईडी ने किया था गिरफ्तार
इससे पहले खंडाला में एक महंगी जमीन की खरीद के लिए कथित रूप से जाली कागजात बनाने से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 28 मई को लकड़ावाला को गिरफ्तार किया था। ईडी ने बताया था कि लकड़ावाला को धन शोधन कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
लकड़ावाला को हैदराबाद के नवाब रहे हिमायत नवाज जंग बहादुर की खंडाला स्थित जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया गया था। इसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो लकड़ावाला ने इस जमीन को कब्जाने के एवज में सरकारी अधिकारियों, एस्टेट एजेंट्स और अन्य लोगों को 11.5 करोड़ रुपये की घूस भी दी थी। इससे जुड़े कुछ संदेहास्पद ट्रांजेक्शंस की ईडी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में भी गिरफ्तारी हुई थी
इससे पहले मावल तालुका के तत्कालीन सब-रजिस्ट्रार जितेंद्र बड़गुजर ने उस वक्त लकड़ावाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लकड़ावाला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। 12 अप्रैल 2019 को लकड़वाला को उस वक्त अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। इस साल फरवरी में ही उसे जमानत मिली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed