बजट सत्र: कांग्रेस समेत 17 राजनीतिक दल करेंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट सत्र शुरू होने से पहले मोदी सरकार को चौतरफा घेरने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं। कांग्रेस समेत 17 राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर 29 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों की ओर से यह जानकारी दी।
आजाद ने कहा, 'कांग्रेस समेत 16 राजनीतिक दलों की ओर से हम सूचित कर रहे हैं कि 29 जनवरी को संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बहिष्कार करने का फैसला किया गया है। गुलाम नबी ने कहा कि यह फैसला कृषि कानूनों के विरोध में लिया गया है।'
We're issuing a statement from 16 political parties that we're boycotting President's Address that will be delivered at Parliament tomorrow. The major reason behind this decision is that the Bills (Farm Laws) were passed forcibly in House, without Opposition: GN Azad, Congress pic.twitter.com/9uhtfLKh67
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 28, 2021
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, '' हम लोग तीन कृषि कानूनों का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे। इसलिए आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी और हमारे लोकसभा के सांसद भगवंत मान और राज्य सभा के हम तीन सांसद 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।''
हम लोग तीन कृषि कानूनों का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे। इसलिए आम आदमी पार्टी महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी और हमारे लोकसभा के सांसद भगवंत मान और राज्य सभा के हम तीन सांसद कल राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे: संजय सिंह, AAP pic.twitter.com/z5bu9Nprav
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2021
उधर, शिरोमणि अकाली दल के सांसद बलविंदर सिंह भुंडेर ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध के रूप में अकाली दल संसद में कल राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करेगा।
Shiromani Akali Dal will boycott the President's address in the Parliament tomorrow in protest against the three farm laws, says party MP Balwinder Singh Bhunder https://t.co/ysQDq1lF0Q pic.twitter.com/a5IdvaH7gC
— ANI (@ANI) January 28, 2021
ये पार्टियां करेंगी बहिष्कार
कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), डीएमके, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), शिवसेना, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, सीपीआई (एम), आईजेएमएल, आरसीपी, पीडीपी, एमडीएमके, केरल कांग्रेस और एआईयूडीएफ, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल संसद में राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करेंगी।