फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget Live 2018: Finance Minister Arun Jaitley 20 minutes budget Speech

बजट 2018: पिछली बार 22 मिनट और इस बार 20 मिनट में ही बैठे जेटली

Thu, 01 Feb 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Budget Live 2018: Finance Minister Arun Jaitley 20 minutes budget Speech
Arun Jaitley
वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में चौथा और मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण कालिक बजट पेश कर रहे हैं। चूंकि  बजट सरकार का साल भर का लेखा जोखा होता है इसलिए वित्त मंत्री इसे लगातार पढ़ते हैं। शायद उस समय मंत्री जी पर दवाब भी होता है। और इसी वजह से वित्त मंत्री इतने दवाब में आ जाते हैं कि वो एक घंटे भी खड़े नहीं रह पाए और फिर बैठ गए। यह पहली बार नहीं है कि बजट पढ़ने के दौरान अरुण जेटली बैठ गए हों इससे पहले दिए गए बजट भाषण भी उन्होंने बैठ कर ही दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि अरुण जेटली पहले ऐसे वित्त मंत्री हैं जो हर बार बजट पेश करने के दौरान 15-20 मिनट के अंदर ही बैठ जाते हैं। बजट संसद में 1952 से पेश किया जा रहा है लेकिन हर बार वित्त मंत्री खड़े होकर पेश करते आ रहे थे लेकिन जबसे अरुण जेटली ने संसद में बजट पेश किया है हर बार ही वो 20 मिनट के अंदर ही बैठ गए हैं। जबकि इनसे पहले वित्त मंत्री रहे पी चिंदबरम, मनमोहन सिंह और  प्रणव मुखर्जी ही नहीं भाजपा सरकार में रहे वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी लगातार एक से डेढ घंटे तक खड़े रह कर ही भाषण दिया था।  
विज्ञापन


अरुण जेटली जब पहला भाषण 2015-16 में पढ़ रहे थे तब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उनसे कहा था कि वह चाहे तो अपना भाषण बैठ कर पढ़ सकते हैं। जेटली ने महाजन का आभार देते हुए पूरा भाषण बैठ कर पढ़ा। बता दें कि 2015 में जेटली अस्वस्थ थे और कुछ देर के लिए उन्हें भाषण रोकना भी पड़ा था। और फिर बाद में उन्होंने बजट भाषण बैठकर ही पढ़ा था। तभी से हर बार जेटली बजट भाषण पढ़ना शुरू तो खड़े होकर ही करते हैं लेकिन 20 से 22 मिनट होते होते ही बैठ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed