फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget allocation to MNREGA increased to a record Rs 48,000 crore

यूपीए की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए जेटली ने खोला खजाना

Wed, 01 Feb 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
Budget allocation to MNREGA increased to a record Rs 48,000 crore
मनरेगा - फोटो : amar ujala

कांग्रेस नीत यूपीए सरकार की महत्वकांक्षी योजना मनरेगा की चर्चा गाहे-बगाहे जब भी संसद में होती है, या तो ठहाके लगते हैं या हंगामा शुरू हो जाता है। बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली जैसे ही बजट में मनरेगा की चर्चा की सांसदों के चेहरे पर एक खास मुस्कुराहट दिखाई दी। इस बार बजट में मनरेगा के लिए पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने जैसे ही मनरेगा का नाम लिया, सांसद हंस पड़े। विपक्ष के नेता खड़गे और राहुल गांधी भी हंसते दिखाई दिए। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि मनरेगा पर मोदी सरकार पहले से ज्यादा फोकस कर रही है। मनरेगा के लिए पिछले साल 38000 करोड़ दिए थे, इस बार बजट में 48000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी 55 फीसदी हुई है। उन्होंने कहा कि मार्च 2017 तक मनरेगा के तहत 10 लाख तालाब बना लिए जाएंगे। साथ ही सरकार मनरेगा को भी नए तरीके से किसानों, मजदूरों के बीच लेकर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Budget allocation to MNREGA increased to a record Rs 48,000 crore
मनरेगा

गौरतलब है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम विरासत में मिली पुरानी समस्याओं के समाधान की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का नाम लिए बिना उन्होंने कहा था, "मेरी राजनैतिक सूझबूझ कहती है, मनरेगा कभी बंद मत करो... मैं ऐसी गलती कभी नहीं कर सकता, क्योंकि मनरेगा आपकी विफलताओं का जीता-जागता स्मारक है... 

उन्होंने कहा था कि आजादी के 60 साल बाद आपको लोगों को गड्ढे खोदने के लिए भेजना पड़ा... यह आपकी विफलताओं का स्मारक है, और मैं गाजे-बाजे के साथ इस स्मारक का ढोल पीटता रहूंगा... दुनिया को बताऊंगा, ये गड्ढे जो तुम खोद रहे हो, ये 60 सालों के पापों का परिणाम हैं... इसलिए मेरी राजनैतिक सूझबूझ पर आप शक मत कीजिए... मनरेगा रहेगा, आन-बान-शान के साथ रहेगा, और गाजे-बाजे के साथ दुनिया में बताया जाएगा।

इस पर राहुल ने कहा था कि ‘‘मोदीजी खड़े होते हैं। कहते हैं- मनरेगा बेकार योजना है। जब मनरेगा के लिए (जेटली की बजट स्पीच में) धन आवंटित हुआ तो मैंने अपनी आंखें बंद कर लीं और ऐसा लगा कि चिदंबरम बजट पेश कर रहे हैं। फिर जेटली मेरे पास आते हैं। कहते हैं- इससे अच्छी स्कीम नहीं है। मैंने कहा- अपने बॉस से क्यों नहीं कहते, प्रधानमंत्री से क्यों नहीं कहते? इस पर जेटली चुप हो गए।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed