फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2023 PM Modi said the dream of every class will be fulfilled by the budget

Budget 2023: पीएम मोदी बोले- बजट से पूरा होगा हर वर्ग का सपना, करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता

Wed, 01 Feb 2023 02:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 02:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है।

विज्ञापन
Budget 2023 PM Modi said the dream of every class will be fulfilled by the budget
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2023 को लेकर अपने संबोधन में कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, क्रेडिट और मार्केट की योजना की गई है। 'पीएम विश्वकर्मा योजना' इन विश्वकर्माओं के विकास लिए बड़ा बदलाव लाएगा।

विज्ञापन

'पूरी ताकत से महिलाओं को आगे बढ़ाया जाएगा'
उन्होंने कहा, "गांव में रहने वाली महिलाओं से लेकर शहरी महिलाओं के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। ऐसे कदमों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के 'सेल्फ हेल्प ग्रुप' भारत में बड़ी जगह अपने लिए ले चुका है। इन्हें संबल देने के लिए नई पहल बजट में शामिल की गई है। महिलाओं के लिए एक विशेष बजट योजना भी शुरू की जा रही है। जन धन खातों के बाद यह विशेष बचत योजना सामान्य परिवार की माताओं को बड़ा फायदा देने वाली है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए अन्न भंडारण योजना'
पीएम मोदी ने कहा, "भारत सरकार ने स्टोरेज कैपेसिटी (भंडारण क्षमता) को बढ़ाने के लिए सबसे बड़ी 'अन्न भंडारण योजना' बनाई है। अब हमें कृषि सेक्टर में डिजिटल पेमेंट की सफलता को दोहराना है। इसलिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी योजना लेकर आए हैं।"
 

विज्ञापन

किसानी करने वाले आदिवासियों को मिलेगा फायदा
उन्होंने कहा, "हम मिलेट्स (बाजरा) के लिए बड़ी योजना लेकर आए हैं। जब यह घर-घर पहुंच रहा है, पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रहा है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के किसानों को होना है। इसलिए बजट में इसके लिए बड़ी योजना बनाई गई है। इससे हमारे आदिवासी भाई-बहन जो किसानी करते हैं, उन्हें फायदे मिलेंगे और देश को इस क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा।"
 

बजट में तकनीक और न्यू इकोनॉमी पर दिया जोर
उन्होंने आगे कहा, "बजट में हमने तकनीक और न्यू इकोनॉमी पर बहुत जोर दिया है। 'डिजिटल भारत' आज रेल, मेट्रो, वॉटरवेज आदि जगहों पर है। 2014 की तुलना में आज इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश में 400 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत के युवाओं के लिए रोजगार देगा और एक बडे़ वर्ग के लिए लाभाकारी होगा।"
 

'गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग के सभी सपनो को पूरा करेगा बजट'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "अमृत काल का पहला बजट 'विकसित भारत' के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा।"
 

'ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकास की धुरी बनाएगा ये बजट'
प्रधानमंत्री ने कहा, ये बजट, सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी बनेगा। सरकार ने को-ऑपरेटिव सेक्टर में दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनाई है। बजट में नए प्राइमरी को-ऑपरेटिव्स बनाने की एक महत्वकांक्षी योजना का भी ऐलान हुआ है।
 

'इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश'
वर्ष 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400% से ज्यादा की वृद्धि की गई है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व निवेश होगा। यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार और एक बड़ी आबादी के लिए आय के नए अवसर पैदा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed