फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2020 is hollow, Nirmala Sitharaman only speeches three hours says Rahul Gandhi

केंद्रीय बजट दिशाहीन और खोखला, वित्त मंत्री ने तीन घंटे सिर्फ भाषण दिया: राहुल गांधी

Sat, 01 Feb 2020 07:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 01 Feb 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Budget 2020 is hollow, Nirmala Sitharaman only speeches three hours says Rahul Gandhi
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट को दिशाहीन और खोखला करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट के नाम पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन घंटे तक सिर्फ भाषण दिया। इसमें कोई भी सेंट्रल थीम नहीं थी और अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कोई उपाय नहीं सुझाया गया। राहुल ने कहा कि देश के सामने इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, लेकिन इस बजट में ऐसा कोई रणनीतिक विचार नहीं दिखा, जिससे युवाओं को रोजगार मिले। इतने लंबे बजट भाषण में सिर्फ आंकड़ों के जुमले थे। बार-बार चीजें दोहराई जा रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार को पता है कि क्या हो रहा है और अर्थव्यवस्था कहां जा रही है?

विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने बजट में तीन मुख्य बातों का जिक्र किया। इनमें से पहला था, आकांक्षी भारत या एस्पिरेशनल इंडिया जिसका दरअसल आज विरोध कर रहा है, युवा परेशान हो रहा है और अपने भविष्य के बारे में चिंतित है। सरकार जब उनसे बात करने को तैयार नहीं है तो उनकी चिंता कैसे दूर करेगी। उन्होंने कहा कि इस बजट में बेरोजगारी, मंदी या वित्तीय घाटे से निपटने को कोई उपाय नहीं सुझाए गए हैं जबकि 22 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं में बेरोजगारी की दर 63 प्रतिशत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटे के आंकड़े से साफ है कि देश की अर्थव्यवस्था चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि खुशी है, वित्तमंत्री ने यह स्वीकार किया कि राजकोषीय घाटा 3.8 प्रतिशत है। उनको देश को यह भी बताना चाहिए था कि अगर आप यूनियन और स्टेट का घाटा जोड़े तो यह 8 प्रतिशत से ज्यादा है जो देश के लिए चिंता की स्थिति है। उन्होंने 2020-21 में राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत रहने के बजटीय अनुमान पर सवाल उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2019-20 में राजकोषीय घाटा 3.8 प्रतिशत है। साल 2020-21 के लिए निवल बाजार (नेट मार्किट) उधार 5.36 लाख करोड़ रुपये होगा। वित्त वर्ष 19-20 में सरकारी खर्च 26.19 लाख करोड़ रुपये है। जब सरकार ने आय बढ़ाने के कोई साधन नहीं बताए हैं तो ऐसे में घाटा कम कैसे होगा। 


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बजट को फीका करार दिया। उन्होंने कहा के वित्त मंत्री ने सिर्फ पुरानी योजनाओं को ही नए पैकेट में पेश किया है, टैक्स स्लैब्स को ऊपर नीचे कर दिया है लेकिन मौजूदा आर्थिक संकट के लिए कोई भी ठोस उपाय नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed