{"_id":"61f18b16d050013865732417","slug":"buddhadeb-s-name-announced-for-padma-bhusan-as-bjp-eyeing-left-votes-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में घमासान: बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ठुकराया पद्म भूषण, टीएमसी का भाजपा और लेफ्ट पर निशाना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में घमासान: बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ठुकराया पद्म भूषण, टीएमसी का भाजपा और लेफ्ट पर निशाना
Wed, 26 Jan 2022 11:25 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 26 Jan 2022 11:25 PM IST
सार
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, बुद्धदेब भट्टाचार्य को अचानक भाजपा ने क्यों चुना? यह सीपीआई (एम) और भाजपा के बीच समझ को दर्शाता है।
विज्ञापन
टीएमसी नेता कुणाल घोष (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने पद्म भूषण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के नाम की घोषणा की क्योंकि भाजपा राज्य में वामपंथी वोटों पर नजर गड़ाए हुए है। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि पुरस्कार के लिए भट्टाचार्य के नाम की घोषणा माकपा और भाजपा के बीच की समझ को दर्शाती है। हालांकि, केंद्र द्वारा उनके नाम की घोषणा के तुरंत बाद भट्टाचार्य ने पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो नजर आता है उससे कहीं ज्यादा है। भट्टाचार्य को अचानक भाजपा ने क्यों चुना? यह सीपीआई (एम) और भाजपा के बीच समझ को दर्शाता है। इस कदम का उद्देश्य आगामी चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वामपंथी वोट हासिल करना था।
विज्ञापन
माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि भट्टाचार्जी का फैसला राज्य द्वारा स्थापित इस तरह के किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करने के पार्टी के रुख के अनुरूप था। इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि घोष के बयान से पता चलता है कि कैसे सत्ताधारी पार्टी हर चीज में विवाद पैदा करती है।
विज्ञापन