फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF soldier accidentally crossed international border still in pakistan custody

BSF: 90 घंटे, तीन बैठकों के बाद भी नहीं हुई बीएसएफ जवान की रिहाई, गलती से कर गया था सीमापार

Sun, 27 Apr 2025 11:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Apr 2025 11:39 AM IST
सार

बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ  फील्ड कमांडर स्तर की बैठक की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि यह बैठक जल्द हो सकती है। बीएसएफ के डीजी दलजीत चौधरी ने इस मामले की विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय को भी दी है।

विज्ञापन
BSF soldier accidentally crossed international border still in pakistan custody
बीएसएफ(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

90 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है और सैन्य स्तर पर तीन बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक गलती से सीमापार गए बीएसएफ जवान की वापसी नहीं हो सकी है। सीमापार गए बीएसएफ जवान को वापस स्वदेश लाने के लिए बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच तीन राउंड की बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक जवान की रिहाई नहीं है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने जवान के बारे में जानकारी न होने की बात कही है। 
विज्ञापन


गलती से सीमापार कर गया था बीएसएफ जवान
उल्लेखनीय है कि पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी के दौरान बुधवार को बीएसएफ का एक जवान, जिसकी पहचान पुरनम कुमार शॉ के रूप में हुई है, गलती से सीमा पार कर गया। जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया। बीएसएफ जवान सेना की वर्दी में था और उसके पास उसकी सर्विस राइफल भी थी। अधिकारियों का कहना है कि जवान सीमा के नजदीक ड्यूटी पर तैनात था, उसी दौरान वह गलती से सीमापार जाकर एक पेड़ की छांव में बैठ गया, जहां से पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे कथित तौर पर पकड़ लिया। अब जवान की वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पाकिस्तान को घुटनों पर लाने की चेतावनी से लेकर भारतीयों को नसीहत तक, जानिए किसने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड कमांडर स्तर की बैठक की तैयारी
अब बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ  फील्ड कमांडर स्तर की बैठक की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि यह बैठक जल्द हो सकती है। बीएसएफ के डीजी दलजीत चौधरी ने इस मामले की विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय को भी दी है। बीएसएफ जवान का परिवार पश्चिम बंगाल में रहता है। जवान के पिता ने अपने बेटे कि सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है और अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है। गौरतलब है कि यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। बीती 22 अप्रैल को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद भारत ने भी सख्त रुख दिखाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। 

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से आतंक का सफाया करने की मुहिम; पाकिस्तानी दहशतगर्दों के मददगारों के चेहरे बेनकाब


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed