{"_id":"5a602e054f1c1b82268b4fb1","slug":"bsf-s-women-bikers-to-make-history-this-republic-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड: पहली बार BSF की सीमा भवानी महिलाएं बाइकर दिखाएंगी जलवे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस परेड: पहली बार BSF की सीमा भवानी महिलाएं बाइकर दिखाएंगी जलवे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
republic day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में डेयरडेविल महिलाओं का जलवा देखने को मिलेगा। चौंकाने वाली बात ये है कि महिलाएं राजपथ पर अपना करतब सबसे भारी भरकम मानी जाने वाली रॉयल इनफील्ड बुलेट पर करती दिखाई देंगी। 70 साल के इतिहास में पहली बार 27 बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की महिलाएं स्टंट और एक्रोबैटिक करेंगी।
राजपथ पर इसपूरे स्टंट का नेतृत्व जम्मू कश्मीर रीजन के लद्दाख से आनेवाली सब इंसपेक्टर स्टांजिन नोरयांग करेंगी। बता दें कि नोरयांग ने इससे पहले कभी बाइक भी नहीं चलाई थी। गणतंत्र दिवस पर पहली बार महिला कंटीजेंट 2015 में परेड में शामिल हुई थीं उसके बाद बीएसएफ की डेयरडेविल महिलाएं पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आएंगी।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परंपरा के अनुसार गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ और आर्मी के डेयरडेविल्स एक-एक साल के अतंराल पर अपने करतब दिखाते रहे हैं। और इस साल बीएसएफ की बारी थी और BSF ने अपनी महिला विंग के डेयरडेविल्स को करतब दिखाने के लिए भेज रहे हैं।

25-30 वर्ष की महिलाएं शामिल
republic day
महिलाओं के डेयरडेविल समूह में कई समूहों की महिलाओं को चुना गया है जिसमें 25-30 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं।
इन महिलाओं के स्क्वायड को सीमा भवानी का नाम दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं की चर्चा तब हुई थी जब अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के मेहमान थे और महिलाओं ने बाइक पर स्टंट करती नजर आईं थीं और ओबामा ने स्टंट देखने के बाद थम्सअप किया था और उनकी तारीफ इंप्रेसिव कह कर की थी। इसबार गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ के कैमल कंटीजेंट भी शामिल होगा।
देश इस सप्ताह 69 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। शुक्रवार 26 जनवरी की सुबह विजय चौक पर परेड में बेटियां हर बार की तरह इसबार भी रंगबिरंगे परिधानों में बेटियां मार्च करेंगी, गाएंगी और नाचेंगी। सीमा भवानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की दमदार बेटियां भी बुलेट पर कई तरह के करतब दिखाएंगी और देशवासियों से कहेंगी हम किसी से कम नहीं।