{"_id":"622e4ab95ac2e956f0122dcd","slug":"bsf-deputy-commandant-died-during-a-physical-training-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की ट्रेनिंग के दौरान मौत, जम्मू फ्रंटियर में कोच के रूप दिया था योगदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की ट्रेनिंग के दौरान मौत, जम्मू फ्रंटियर में कोच के रूप दिया था योगदान
Mon, 14 Mar 2022 01:19 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:19 AM IST
सार
अजीत सिंह तंवर अचानक बेहोश हो गए और प्रशिक्षण के दौरान जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोलकाता के बैसनबनगर इलाके में रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमांडेंट अजीत सिंह तंवर की मौत हो गई। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
बीएसएफ ने एक बयान जारी कर कहा कि 78 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर की प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों सहित 25 कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
बयान में आगे कहा गया कि अजीत सिंह तंवर ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और प्रशिक्षण के दौरान जमीन पर गिर गए और ठीक होने के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें तुरंत बीएसएफ एंबुलेंस में एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले तंवर की उम्र 55 साल थी और उन्होंने 33 साल तक बीएसएफ में सेवा दी थी। बयान में कहा गया है कि उन्होंने बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर में कोच के रूप में योगदान दिया था।