{"_id":"5fdfc4868ebc3e3d9523b6a0","slug":"bsf-arrested-a-pakistani-fisherman-who-entered-indian-border-with-boat-in-kutch-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौका के साथ भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी मछुआरे को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौका के साथ भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी मछुआरे को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार
Mon, 21 Dec 2020 03:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 21 Dec 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
BSF
- फोटो : PTI
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में कच्छ जिले से सटे सर क्रीक इलाके से भारतीय इलाके में अवैध रूप से घुस आए एक पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़कर उसकी नौका को जब्त किया है।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शाहबंदर का निवासी खालिद हुसैन (35) खराब मौसम का फायदा उठाते हुए शनिवार को शाम लगभग छह बजे अपनी नौका के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। बीएसएफ की 108वीं बटालियन के गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से मछली पकड़ने के उपकरण, डीजल आदि बरामद किया गया। पूरे इलाके की एहतियाती पड़ताल की जा रही है। अब तक कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है।
विज्ञापन
बता दें कि झींगा मछली और अन्य खाद्य समुद्री जीवों से भरे इस दलदली इलाके में पाकिस्तानी मछुआरे इन्हें अधिक प्रमाण में हासिल करने की लालच में चोरी से घुस आते हैं। पहले भी कई बार उन्हें पकड़ा जा चुका है। पाकिस्तान की सीमा से लगे इस क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सुरक्षा एजेंसियां विशेष चौकसी बरतती हैं।
विज्ञापन