{"_id":"6396c740cf02726ae31b447b","slug":"bsf-apprehended-three-pakistani-fishermen-from-creek-in-kutch-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: बीएसएफ ने कच्छ में तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, भारतीय सीमा को किया था पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: बीएसएफ ने कच्छ में तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, भारतीय सीमा को किया था पार
Mon, 12 Dec 2022 01:41 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 12 Dec 2022 01:41 PM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ जिले में समुद्री तट के पास से तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। ये भारतीय जल क्षेत्र में घुस आए थे। बीएसएफ ने इन्हें पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार
- फोटो : ANI
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ में समुद्री तट पर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक क्रीक क्षेत्र से तीन पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने इनकी नाव भी जब्त की है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि बीती रात चलाए गए विशेष तलाशी अभियान में हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से सोमवार तड़के तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि क्रीक के भारतीय क्षेत्र के अंदर पाकिस्तानी नाव और मछुआरों की आवाजाही के बारे में पता लगने के बाद बीएसएफ का गश्ती दल फौरन मौके पर पहुंचा और उनकी नाव जब्त कर ली। वहीं, बीएसएफ जवानों को देख मछुआरे पाकिस्तान की ओर भागने लगे। जवानों ने उनका पीछा किया और तीन पाक मछुआरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि मछुआरों में से एक को बीएसएफ ने 2017 में भी पकड़ा था और वह एक साल तक भुज के जेल में बंद था। बाद में उसे अटारी वाघा सीमा से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था। मछुआरों ने बीएसएफ को बताया कि वे मछली पकड़ने के लिए भारतीय क्षेत्र में आए थे। बीएसएफ के मुताबिक, नाव से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन