फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS MP Pasunoori Dayakar joins Congress Telangana CM Revanth Reddy on Lok Sabha Polls

Telangana: BRS सांसद दयाकर ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', सीएम रेवंत ने किया 17 में से 14 सीटें जीतने का दावा

Sun, 17 Mar 2024 02:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 17 Mar 2024 02:50 AM IST
सार

हाल के दिनों में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस को एक के बाद एक कई झटके लगे हैं। कई नेता पार्टी का साथ छोड़कर अन्य दलों में चले गए हैं। 

विज्ञापन
BRS MP Pasunoori Dayakar joins Congress Telangana CM Revanth Reddy on Lok Sabha Polls
Pasunoori Dayakar-CM Revanth Reddy - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को बड़ा झटका लगा है। वरंगल से बीआरएस सांसद पसुनूरी दयाकर ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने हैदराबाद में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पसुनूरी दयाकर ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लग रहे थे। इससे पहले बीआरएस सांसद वेंकटेश कांग्रेस में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सीएम रेवंत रेड्डी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से 14 या 15 सीटें जीत सकती है। उन्होंने कि वह लोकसभा चुनाव को पिछले 100 दिनों में कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन पर जनमत संग्रह मानेंगे। हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी पार्टी के दरवाजे खोल दें तो चार या पांच विधायकों को छोड़कर बीआरएस के सभी विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीआरएस नेतृत्व ने कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रची, तो हमें बीआरएस को खत्म करने के लिए कांग्रेस के दरवाजे खोलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


हाल के दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस को एक के बाद एक कई झटके लगे हैं। कई नेता पार्टी का साथ छोड़कर अन्य दलों में चले गए हैं। बीते दिनों बीआरएस सांसद बीबी पाटिल और पी. रामुलु ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वर्तमान में बीबी पाटिल जहीराबाद और पी. रामुलु नगरकुर्नूल से सांसद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed