फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS leader KT Rama Rao Slams Congress Over Allu Arjun Arrest NEWS UPDATE

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल; बीआरएस-भाजपा ने कांग्रेस को घेरा; कहा- यह असुरक्षा...

Fri, 13 Dec 2024 07:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 13 Dec 2024 07:29 PM IST
सार

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने अल्लू की गिरफ्तारी की आलोचना की। उन्होंने अभिनेता के साथ सामान्य अपराधी के रूप में व्यवहार करने को अनुचित और गलत कहा।
 

विज्ञापन
BRS leader KT Rama Rao Slams Congress Over Allu Arjun Arrest NEWS UPDATE
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुश्किलों में घिर गए हैं। अभिनेता को तेलंगाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर गुस्साई बीआरएस ने तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस की आलोचना की और इसे शासकों की असुरक्षा की पराकाष्ठा करार दिया।

विज्ञापन


बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने अल्लू की गिरफ्तारी की आलोचना की। उन्होंने अभिनेता के साथ सामान्य अपराधी के रूप में व्यवहार करने को अनुचित और गलत कहा।
विज्ञापन


'मुझे भगदड़ के पीड़ितों के प्रति पूरी सहानुभूति'
कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए राव ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता की गिरफ्तारी को शासकों की असुरक्षा का चरम प्रदर्शन बताया। राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, 'मुझे भगदड़ के पीड़ितों के प्रति पूरी सहानुभूति है लेकिन वास्तव में कौन नाकाम रहा? अल्लू अर्जुन के साथ एक आम अपराधी की तरह व्यवहार करना सही नहीं है। खासकर उस चीज के लिए जिसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने सरकार के कथित कठोर व्यवहार की निंदा करते हुए सम्मान और गरिमापूर्ण आचरण की आवश्यकता पर जोर दिया। 

यह है मामला
गौरतलब है, कुछ घंटे पहले अल्लू अर्जुन को इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद के एक थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। उन्हें हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

भाजपा विधायक ने अभिनेता का किया बचाव
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने अभिनेता अल्लू अर्जुन का बचाव करते हुए कहा कि व्यवस्थागत मुद्दों और भीड़ प्रबंधन में खामियों को दूर करने के बजाय एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को निशाना बनाना प्रशासन की खराब छवि पेश करता है। कांग्रेस सरकार को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जवाबदेही वहीं हो, जहां इसकी वास्तविक जिम्मेदारी है- यानी सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति।'

अल्लू की गिरफ्तारी गलत: जगन मोहन रेड्डी
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद के संध्या थियेटर में भगदड़ में एक महिला की जान चली गई, जो परिवार के लिए असहनीय है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अल्लू अर्जुन ने इस पर दुख जताया और जिम्मेदारी से काम करते हुए कहा कि वह परिवार के साथ खड़े रहेंगे। लेकिन उन्हें इस घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराना कहां तक उचित है? वह भगदड़ में शामिल नहीं थे। अर्जुन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना और उन्हें गिरफ्तार करना सही नहीं है। मैं अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं।


वहीं वाईएसआरसीपी नेता लक्ष्मी पार्वती ने कहा कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी दुखद है और इसमें चंद्रबाबू नायडू का हाथ है। अल्लू अर्जुन फिल्म देखने गए थे। यह सरकार की गलती है कि जब अल्लू अर्जुन वहां गए तो उन्होंने कोई इंतजाम नहीं किया। अल्लू अर्जुन ने कुछ भी गलत नहीं किया। राजमुंदरी पुष्करम और कंदुकुर की घटनाओं के लिए चंद्रबाबू को कितनी बार गिरफ्तार किया जाना चाहिए? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed