{"_id":"5fc841bcbc02b20b142e3b82","slug":"british-pm-boris-johnson-may-be-chief-guest-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन इस गणतंत्र दिवस पर हो सकते हैं मुख्य अतिथि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन इस गणतंत्र दिवस पर हो सकते हैं मुख्य अतिथि
Thu, 03 Dec 2020 07:18 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन और नरेंद्र मोदी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि हो सकते हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक औपचारिक बातचीत में उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बारे में ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रवक्ता से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा अभी इसे लेकर पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत आने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहले भी भारत आने की इच्छा जता चुके हैं और कई बार भारतीय संस्कृति की तारीफ भी कर चुके हैं। जब जॉनसन को कोरोना हुआ था तो प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर उनका हालचाल जाना था।
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ दोनों ही देश बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं। ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। भारत में भी बहुत जल्द इसके मंजूरी के आसार हैं।