फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britains strain in 187 people in India, South Africa in six and Brazils in one

कोरोना : भारत में 187 लोगों में ब्रिटेन, छह में दक्षिण अफ्रीका व एक में ब्राजील का मिला स्ट्रेन

Wed, 24 Feb 2021 07:43 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 24 Feb 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
Britains strain in 187 people in India, South Africa in six and Brazils in one
corona vaccine, vaccination - फोटो : amar ujala

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 187 लोगों में ब्रिटेन, 6 लोगों में दक्षिण अफ्रीका और एक में ब्राजील का स्ट्रेन मिला है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने मंगलवार को कहा देश की 10 प्रयोगशालाओं में जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत अब तक 3500 सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई है जिसमें यह जानकारी सामने आई हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना में एन-440के और ई484-के वायरस के नए स्वरूप सामने आए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, देश के जिन राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है वहां वायरस के नए स्वरूप भी दिखाई दे रहे हैं। इन राज्यों के कुछ जिलों में एक ही तरह के स्वरूप तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों में देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






तीन राज्यों में मिले कोरोना के नए स्वरूप
डॉ वीके पॉल ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना में भले ही वायरस के नए-नए स्वरूप सामने आए हैं। लेकिन अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि इनकी वजह से ही संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के नए स्वरूप सामने आने को लेकर डॉ पॉल ने कहा कोरोना का वायरस अभी भी हमें हैरान कर रहा है। इसे अभी और भी ज्यादा समझना जरूरी है।


केरल और महाराष्ट्र से 75 फीसदी मामले
75 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इस संबंध में बैठक भी बुलाई है। मंगलवार को महाराष्ट्र से करीब 6 हजार मामले सामने आए। यहां कई जगहों पर दोबारा रात का लॉकडाउन लागू किया गया है। 

मामले क्यों बढ़े, पता लगाएगी केंद्रीय टीमें
देश के जिन राज्यों में संक्रमण फिर से बढ़ रहा है वहां इसके कारणों का पता लगाने के लिए केंद्र की ओर से अलग-अलग टीमें रवाना हुई हैं। टीम में एम्स, आईसीएमआर सहित अन्य राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया कि सभी टीम को जल्द से जल्द पर निरीक्षण पूरा करने और  कोरोना संक्रमण बढ़ने के पीछे कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed