फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britain invites PM Narendra Modi to G7 conference Boris Johnson will come to India before summit

ब्रिटेन ने पीएम मोदी को दिया G7 सम्मेलन का न्योता, शिखर सम्मेलन से पहले बोरिस जॉनसन आएंगे भारत

Sun, 17 Jan 2021 02:10 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 17 Jan 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Britain invites PM Narendra Modi to G7 conference Boris Johnson will come to India before summit
Narendra Modi —Boris Johnson - फोटो : ANI

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-7 शिखर सम्मेलन में अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। जी-7 शिखर सम्मेलन इस बार कॉर्नवॉल में जून में आयोजित होगा। शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्ष कोरोना वायरस महामारी, जलवायु परिवर्तन और मुक्त व्यापार जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 से पहले भारत की यात्रा पर आ सकते हैं।

विज्ञापन
 


कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग बढ़ने पर जोर देते हुए बयान में कहा गया कि दुनिया की फार्मेसी के रूप में भारत पहले से ही दुनिया को 50 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीन की आपूर्ति करता है। यूनाइटेड किंगडम और भारत ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान एक साथ मिलकर काम किया है। हमारे प्रधानमंत्री लगातार बातचीत करते रहते हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि जी-7 सम्मेलन से पहले वो भारत का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 जी-7 शिखर सम्मेलन में दुनिया के सात प्रमुख देशों के नेता कोरोना वायरस संकट और जलवायु परिवर्तन से उबरने की चुनौतियों के लेकर चर्चा करेंगे। इस बार जी-7 के शिखर सम्मेलन में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को भी मेहमान के तौर पर बुलाया गया है। साथ ही ये भी सुनिश्चित करेंगे कि हर जगह लोग खुले व्यापार, तकनीकी परिवर्तन और वैज्ञानिक खोज से फायदा उठा सके।

बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि को देखते हुए उनका भारत दौरा रद हो गया।


क्या है जी-7?
जी-7 दुनिया की सात सबसे बड़ी विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। इसे ग्रुप ऑफ सेवन भी कहते हैं। शुरुआत में ये छह देशों का समूह था, जिसकी पहली बैठक 1975 में हुई थी, लेकिन एक साल बाद ही यानी 1976 में इस ग्रुप में कनाडा शामिल हो गया। हर एक सदस्य देश बारी-बारी से इस ग्रुप की अध्यक्षता करता है और सालाना शिखर सम्मेलन की मेजबानी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed