फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bristol University campus to open in India British High Commissioner Scott expressed happiness

NEP: भारत में खुलेगा ब्रिस्टल विश्वविद्यालय का परिसर, UGC से मंजूरी; ब्रिटिश उच्चायुक्त स्कॉट ने जताई खुशी

Wed, 30 Jul 2025 03:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 03:02 AM IST
सार

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय को भारत में परिसर खोलने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) से मंजूरी मिल गई है। ब्रिस्टल विश्वविद्यालय अगले साल मुंबई में अपना कैंपस शुरू करेगा। यूजीसी से मंजूरी मिलने पर भारत में ब्रिटेन की कार्यवाहक उच्चायुक्त क्रिस्टीना स्कॉट ने खुशी जताई।

विज्ञापन
Bristol University campus to open in India British High Commissioner Scott expressed happiness
भारत में ब्रिटेन की कार्यवाहक उच्चायुक्त क्रिस्टीना स्कॉट - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय को भारत में परिसर खोलने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) से मंजूरी मिल गई है। यह सातवां विश्वविद्यालय है, जिसे भारत में कैंपस खोलने की मंजूरी मिली है। कैंपस खोलने के लिए मंजूरी मिलने पर भारत में ब्रिटेन की कार्यवाहक उच्चायुक्त क्रिस्टीना स्कॉट ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि ब्रिस्टल विश्वविद्यालय अगले साल मुंबई में अपना कैंपस शुरू करेगा। 

विज्ञापन


क्रिस्टीना स्कॉट ने आगे कहा कि आज हम भारत की नई शिक्षा नीति के 5 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह दिखाता है कि भारत के युवा कितने प्रतिभाशाली हैं। ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत की क्षमता और युवाओं की सीखने की इच्छा को समझते हैं। इसलिए वे भारत आकर उनके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं ताकि युवा एक अच्छे लीडर बन सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: निसार मिशन की लॉन्चिंग आज: पूरी पृथ्वी को करेगा स्कैन; दुनिया देखेगी भारत की अंतरिक्ष इंजीनियरिंग की ताकत
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में और ज्यादा काम करना चाहते हैं
उन्होंने आगे कहा कि कई ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में और ज्यादा काम करना चाहते हैं। कुछ आवेदन की योजना बना रहे हैं और कुछ के आवेदन पर UGC विचार कर रहा है। कुछ विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए ब्रिटेन बुलाना चाहते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो ऐसी शिक्षा देना चाहते हैं, जिसमें भारत और ब्रिटेन दोनों की झलक हो। ये सभी पहलें बहुत उत्साहजनक हैं।


भारत-ब्रिटेन के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले
क्रिस्टीना स्कॉट ने यह भी कहा कि हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले हफ्ते ब्रिटेन आए। उनकी यात्रा का एक मुख्य कारण भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता करना था। इसके साथ ही दोनों प्रधानमंत्रियों ने ‘विजन 2035’ नाम का एक दस्तावेज जारी किया, जिसमें बताया गया है कि दोनों देश किन-किन क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। इसमें पांच मुख्य क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया गया है, जिनमें से एक शिक्षा है। इससे यह पता चलता है कि दोनों देशों की सरकारें यह चाहती हैं कि भारत और ब्रिटेन दोनों जगह के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले।

ये भी पढ़ें: Bengal: भाजपा सांसद सौमेंदु ने CM ममता के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दिल्ली पुलिस पर महिला की पिटाई का लगाया था आरोप

विजन 2035 के जरिये भारत-ब्रिटेन संबंध और मजबूत होंगे
भारत और ब्रिटेन के रिश्तों पर उन्होंने कहा कि अभी भारत-ब्रिटेन के रिश्ते एक बहुत ही शानदार दौर में हैं। पिछले हफ्ते दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने जिस उत्साह और उम्मीद के साथ मुलाकात की, वह बहुत सकारात्मक संकेत है। मुझे पूरा भरोसा है कि ‘विजन 2035’ के जरिये हमारे संबंध और भी मजबूत, बड़े और गहरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed