फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bride's father refused to do kanyadaan ritual in Bengali wedding

दुल्हन के पिता ने नहीं निभाई कन्यादान की रस्म, कहा- मेरी बेटी कोई संपत्ति नहीं

Thu, 07 Feb 2019 09:59 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Bride's father refused to do kanyadaan ritual in Bengali wedding
पिता ने किया कन्यादान की रस्म से इनकार - फोटो : social media

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक ऐसी शादी हुई है जो देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। दरअसल इसके पीछे की वजह है दुल्हन के पिता। जिन्होंने शादी के दौरान होने वाली कन्यादान की रस्म निभाने से मना कर दिया। वहीं इस शादी की एक और बात बाकी शादियों से अलग थी। अधिकतर शादियों को पुरुष पंडित ही संपन्न करवाते हैं लेकिन इस शादी में एक महिला पंडितों ने मंत्र पढ़े।

विज्ञापन

संपत्ति नहीं है बेटी

शादी की ये रस्म निभाने से मना करने वाले पिता का कहना है कि उनकी बेटी कोई संपत्ति नहीं है, जो किसी को दी जाए। इसलिए उन्होंने ये रस्म निभाने से मना किया है। इस बात की जानकारी एक ट्विटर यूजर अस्मिता घोष ने दी है। उन्होंने शादी की तस्वीर ट्वीट कर बताया कि शादी को महिला पंडित ने संपन्न कराया है।  

विज्ञापन

 


 

मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां कुछ लोगों ने इसे एक अच्छा कदम बताया है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हन को संपत्ति बताना गलत है। शास्त्रों में ऐसी कोई बात नहीं लिखी है। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है कि अगर धर्म को नहीं मानना तो कोर्ट मैरिज कर सकते हो, लेकिन सिल्क की साड़ी और सिर पर टियारा रखकर ड्रामा क्यों कर रहे हो। वहीं एक यूजर का कहना है कि परंपरा को नियम से निभाएं या फिर पूरी तरह से बहिष्कार करें।


 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed