{"_id":"5cb002c9bdec22146325b3b5","slug":"bride-came-out-of-house-to-take-water-when-water-was-lacking-in-marriage-in-gujarat-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत से जूझ रहा ये गांव, 50 महिलाओं के साथ जल भरने निकली दुल्हन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पानी की किल्लत से जूझ रहा ये गांव, 50 महिलाओं के साथ जल भरने निकली दुल्हन
Fri, 12 Apr 2019 01:07 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुजरात के एक गांव में पानी की किल्लत के चलते दुल्हन को ही पानी लेने के लिए घर से निकलना पड़ा। दरअसल, गुजरात में छोटाउदेपुर के जांबूघोड़ा गांव में बुधवार को अस्मिता बेन भील की शादी की रस्म चल रही थीं। हल्दी की रस्म के समय पानी खत्म हो गया तो दुल्हन ही पानी भरने के लिए घर से निकल गई। बेटी को अकेला जाते देख घर आए रिश्तेदार और फिर गांव की 50 से ज्यादा महिलाएं भी उसके साथ हो गईं। लोगों ने ढोल बजाकर गांव में घूम-घूमकर पानी जुटाया।
विज्ञापन
दुल्हन ने बताया कि घर में मेहमान आए हुए थे और पानी खत्म हो गया। मेहमानों को परेशानी न हो इसीलिए मुझे पानी भरने के लिए घर से निकलना पड़ा। गांव निवासी हिम्मतभाई भील ने बताया कि गांव में करीब 500 लोग रहते हैं। यहां दो पानी की टंकी, तीन बोरिंग और 10 से ज्यादा हैंडपंप हैं। गर्मी के दिनों में जलसंकट बढ़ जाता है। गांव में 10 दिन से पानी की कमी है। जिन घरों में सामाजिक कार्यक्रम होते हैं, वहां अचानक पानी की कमी हो जाती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही गांव का जलस्तर नीचे चला जाता है। इस ओर प्रशासन भी ध्यान नहीं देता। गांव के अलावा आसपास के इलाकों में भी पानी की समस्या है। पानी की इतनी कमी है कि पशुओं के लिए भी नहीं मिल पा रहा है। गांव की बेटी की शादी है। इसलिए पूरे गांव के लोग होने वाली दुल्हन के साथ पानी भरने में जुटे थे।
विज्ञापन