{"_id":"60b661bf8ebc3ebb265203ee","slug":"brics-meeting-jaishankar-insists-on-regional-integrity-china-said-we-are-with-india-in-the-war-against-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स बैठक: जयशंकर का क्षेत्रीय अखंडता पर जोर, चीन बोला-कोरोना के खिलाफ जंग में हम भारत के साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिक्स बैठक: जयशंकर का क्षेत्रीय अखंडता पर जोर, चीन बोला-कोरोना के खिलाफ जंग में हम भारत के साथ
Tue, 01 Jun 2021 10:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:05 PM IST
सार
ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को वर्चुअल बैठक हुई। भारत ने इस बैठक की मेजबानी ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में की। इस समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच देशों के संगठन ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को वर्चुअल बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए एस. जयशंकर ने कहा कि क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर जोर दिया। वहीं चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हम भारत के साथ हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिक्स समूह के मार्गदर्शक सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून एवं संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लेख किया। यह चार्टर सभी देशों की समान संप्रभुता को मान्यता देता है और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है । बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि इसमें इच्छित बदलाव इन सिद्धांतों के अनुरूप आचरण के माध्यम से ही हासिल किए जा सकते हैं ।
विज्ञापन
इस बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव, चीन के विदेश मंत्री वांग यी, दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्री ग्रेस नालेडी पांडोर और ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अलबर्टो फ्रैंको ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जयशंकर ने आगे कहा, '2006 में न्यूयॉर्क में पहली बार हुई विदेश मंत्रियों की बैठक से हम काफी आगे निकल आए हैं। हमारे समूह का मार्गदर्शन करने वाले सिद्धांत वर्षों से लगातार बने हुए हैं'। 'हम अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर आधारित निष्पक्ष, न्यायसंगत, समावेशी और प्रतिनिधि बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के लिए प्रयास करते हैं, जो सभी राज्यों की संप्रभु समानता को मान्यता देता है और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है।'
चीन ने जताई भारत के साथ एकजुटता
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा-'कोविड-19 की दूसरी लहर के गंभीर असर के चलते भारत के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं। इस मुश्किल घड़ी में चीन एकजुटता के साथ भारत और सभी ब्रिक्स देशों के साथ खड़ा है।' यी ने आगे कहा कि जहां तक भारत की जरूरतों की बात है तो चीन समेत सभी ब्रिक्स साझेदार देश कभी भी सहायता और मदद मुहैया कराएगा और हमें यह पूरा भरोसा है कि भारत जरूर इस महामारी से उबरेगा।
सभी ने सामूहिक नमस्ते किया
ब्रिक्स की बैठक में भाग लेने वाले सभी विदेश मंत्रियों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) ने बैठक समाप्त होने के बाद सामूहिक 'नमस्ते' किया।