फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Breathing techniques help Yoga teacher to save her life as she fakes death during attack in karnataka

Karnataka: अपहरणकर्ताओं ने गला घोंटा, मरा समझकर दफनाया; सांस रोकने की तकनीक से योग शिक्षिका ने बचाई अपनी जान

Fri, 08 Nov 2024 05:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 08 Nov 2024 05:12 PM IST
सार

कर्नाटक में एक योग शिक्षिका ने सांस रोकने की तकनीक की मदद से अपनी जान बचा ली है। जानकारी के मुताबिक कुछ अपहरणकर्ताओं ने एक योग शिक्षिका को अपहरण करने के बाद पहले उसका गला घोंटा और फिर बाद में उसे मरा हुआ समझकर जमीन में दफना दिया। लेकिन शिक्षिका ने सांस रोकने की तकनीक से खुद को जैसे-तैसे बचा लिया।

विज्ञापन
Breathing techniques help Yoga teacher to save her life as she fakes death during attack in karnataka
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में एक योग शिक्षिका की अपहरण के बाद हत्या करने की कोशिश की गई है, लेकिन योग शिक्षिका ने सांस रोकने की तकनीक की मदद से अपनी जान बचा ली है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि योग शिक्षिका ने सांस रोकने की तकनीक का इस्तेमाल करके अपनी मौत का नाटक किया और खुद को बचाया। 
विज्ञापन


पहले गला घोंटा और फिर दफना दिया
कथित तौर पर कुछ लोगों ने योग शिक्षिका पर हमला किया, उसका गला घोंटा और फिर उसे दफना दिया, अपहरणकर्ताओं ने उसे मरा हुआ मान लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला बिंदु और उसका दोस्त सतीश रेड्डी शामिल है। वह बेंगलुरु में जासूसी एजेंसी चलाता है। बिंदु को शक था कि उसके पति का योग शिक्षिका के साथ अवैध संबंध है और उसने सतीश रेड्डी को महिला पर नजर रखने को कहा था। 
विज्ञापन


योग शिक्षिका से योगा सीखता था एक आरोपी
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि दोनों की योजना अनुसार सतीश रेड्डी ने करीब तीन महीने पहले योग शिक्षिका से संपर्क किया और योग कक्षाएं लेने के बहाने दोस्ती की और उसका भी विश्वास जीता। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 23 अक्तूबर को शहर के आसपास कुछ जगहें दिखाने के बहाने वह डिब्बुराहल्ली के पास उसके घर आया और उसे एक कार में ले गया, जिसमें तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। उसने आरोप लगाया कि वे उसे शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गए और कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल से आरोपियों ने योग शिक्षिका का गला घोंट
पीड़िता के अनुसार, उसे पीटा गया, धमकाया गया और केबल से गला घोंट दिया गया। इस दौरान पीड़िता ने बेहोश होने का नाटक किया और सांस रोकने की तकनीक का इस्तेमाल करके अपनी मौत का नाटक किया। जिसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर एक गड्ढा खोदा और उसके शरीर को मिट्टी की पतली परतों से ढक दिया क्योंकि वे जल्दी में थे और उन्हें पकड़े जाने का डर था। अपहरकर्ताओं ने इस वारदात से पहले उसके सारे गहने छीन लिए। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
पीड़िता ने दावा किया कि बाद में वह किसी तरह गड्ढे से बाहर निकलने में कामयाब रही और कुछ ग्रामीणों की मदद से कपड़े लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। फिलहाल महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा, शिकायत के आधार पर हमने अपहरण, हत्या के प्रयास और भारतीय न्याय संहिता की अन्य उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के आधार पर हमने 6 नवंबर को सतीश रेड्डी और बिंदु समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 


बंगलूरू से चोरी किए गए वाहन से किया गया था अपहरण
पुलिस ने कहा कि जिस वाहन में पीड़िता का अपहरण किया गया था, वह कथित तौर पर बंगलूरू से चुराया गया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के साथ पीड़िता के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा, हम पीड़िता की तरफ से किए गए सभी दावों की जांचने की कोशिश कर रहे हैं। बिंदु और उसके सहयोगियों के बीच कुछ ऑनलाइन पैसे के लेन-देन भी हुए थे उसकी भी जांच कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed