फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Breaking system of Talgo train will test at speed of 180 km/h

टेल्गो का होगा 180 किमी की स्पीड पर ब्रेक की क्षमता का परीक्षण

Sat, 23 Jul 2016 04:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 23 Jul 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
Breaking system of Talgo train will test at speed of 180 km/h
h - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा

दिल्ली-मथुरा रेल ट्रैक पर अब टेल्गो के ब्रेक की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। पहले बिना वजन और बाद में वजन के साथ 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सफल ट्रायल के बाद अब रेलवे इसी स्पीड पर तत्काल ब्रेक लगाने से होने वाले प्रभाव का भी परीक्षण करेगा। रेलवे में ट्रेन का 190 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर ट्रायल की भी चर्चा है। शुक्रवार को टेल्गो को मेंटिनेंस के लिए आगरा भेजा गया। 

विज्ञापन


देश में हाईस्पीड ट्रेन का खिताब हासिल कर चुकी स्पेनिश टेल्गो कोच वाली ट्रेन ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से पलवल रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार को 180 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़कर इतिहास रच दिया है। ट्रायल के दौरान ट्रेन में करीब 200 क्विंटल वजन रखा हुआ था।
विज्ञापन


यह वजन यात्रियों के बराबर वजन मानकर ट्रेन में रखा गया। ट्रेन में करीब रेत से भरे 400 बोरे रखे गए। इनमें से प्रत्येक में करीब 50 किग्रा रेत भरी हुई थी। इससे पहले टेल्गो बिना वजन के भी 180 किमी प्रति घंटा की स्पीड से अपना ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

190 किमी की रफ्तार पर भी हो सकता है टेस्ट

Breaking system of Talgo train will test at speed of 180 km/h
टेल्गो ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा

रेलवे सूत्रों का कहना है कि संभव है अब टेल्गो का 190 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल किया जाए। हालांकि एडीआरएम आगरा मंडल डीके सिंह ने बताया कि फिलहाल टेल्गो का मथुरा से पलवल के बीच 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही ट्रायल किया जाएगा। इसमें 26 जुलाई को इस रफ्तार पर बीच-बीच में ब्रेक लगाकर ट्रायल होना है।

इस ट्रायल में यह देखा जाएगा कि इतनी अधिक रफ्तार पर ब्रेक लगाने का टेल्गो पर क्या असर होता है। 26 जुलाई को होने वाले ट्रायल से पहले टेल्गो को तकनीकी परीक्षण और मेंटिनेंस के लिए आगरा लाया गया है। 

टेल्गो एक नजर में 
- हाईस्पीड ट्रेन में लगाए गए स्पेन निर्मित नौ अत्याधुनिक कोच
- नौ जुलाई को 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पहला ट्रायल 
- 13 जुलाई को बिना वजन के 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
- 21 जुलाई को वजन के साथ 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed