Coronavirus: कर्नाटक सरकार के मंत्री बीसी पाटिल कोरोना पॉजिटिव पाए गए
- कर्नाटक सरकार के मंत्री बीसी पाटिल कोरोना पॉजिटिव
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10,320 नए मामले सामने आए और 265 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,22,118 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 5,881 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,45,859 हो गई है।
- आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10376 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,40,933 हो गई है।
- दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के अनलॉक-3 के दो अहम फैसले को खारिज कर दिया है।
- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1195 नए मामले और 27 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 1,35,598 हो गई है।
- देश में पिछले 24 घंटे में 55,079 नए मामले सामने आए हैं और 779 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,38,871 हो गई है। अब तक 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
झारखंड में आज कोरोना के 826 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 11,314 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है।
मिजोरम में 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन
कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए मिजोरम सरकार ने राज्यव्यापी आंशिक लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
Mizoram government extends state-wide partial lockdown till August 31 to contain COVID-19 spread
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2020
कर्नाटक सरकार के मंत्री बीसी पाटिल कोरोना पॉजिटिव पाए गए
Karnataka Minister BC Patil says, he has tested positive for Coronavirus.
— ANI (@ANI) July 31, 2020
(file pic) pic.twitter.com/3DhvP7cdZg
राजस्थान में सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान अभी 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। वहीं, योग शालाएं व जिम पांच अगस्त से खुल सकेंगे। सरकार ने एक अगस्त से 31 अगस्त तक की अवधि के लिए लॉकडाउन/अनलॉक-3 के क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए।
बिहार में बाढ़ के कारण अब तक 45,39,206 लोग प्रभावित हुए
बिहार में बाढ़ के कारण अब तक 45,39,206 लोग प्रभावित हुए हैं। सेल्टर होम में 26,732 लोगों को रखा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल/ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 30 टीमें तैनात हैं: बिहार सरकार
बीएमसी ने ईद-उल-अजहा के मौके पर नए निर्देश जारी किए
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने ईद-उल-अजहा के मौके पर नए निर्देश जारी कर 1 अगस्त से 3 अगस्त के बीच 150 भैंस प्रतिदिन के हिसाब से धार्मिक कु्र्बानी की इजाजत दी।
महाराष्ट्रः गायब कोरोना मरीज का शव वाशिम के कुएं में मिला। पुलिस का कहना है कि मरीज 29 जुलाई को कोरोना केयर सेंटर से भाग गया था। आज उसका शव कुएं में मिला।
Maharashtra: Body of a missing #COVID19 patient found in a well in Washim. Police says, "The patient had run away from COVID19 centre here on 29th July. Patient's body was found in a well today." pic.twitter.com/hUWumgSkyX
— ANI (@ANI) July 31, 2020
बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि हमने फैसला किया है कि सीमित संख्या में बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी। रायपुर में 50 और अन्य बड़े शहरों में 20-20, अन्य जगहों पर 10-10 और छोटे जिलों में 5-5 लोगों को शुरुआत में होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी।
राजस्थान में 1147 नए मामले,13 लोगों की मौत
राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक कोरोना के 1147 नए मामले दर्ज किए गए और 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 42,083 हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2564 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2564 हो गई है। 1076 मामले सक्रिय हैं, 1459 लोग ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।
वरिष्ठ नौकरशाह राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला
वरिष्ठ नौकरशाह राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। हाल ही में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में नए स्वास्थ्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। बता दें कि राजेश भूषण बिहार काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी थे।
Senior bureaucrat Rajesh Bhushan takes charge as health secretary
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2020
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2496 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 70,188 हो गई है। इनमें 20,233 मामले सक्रिय हैं, 48374 लोग ठीक हो चुके हैं और 1581 लोगों की मौत हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद-उल-अजहा की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। पीएम हसीना को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा, 'मैं इस अवसर पर आपके और बांग्लादेशी के सभी भाइयों और बहनों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।'
Prime Minister Narendra Modi conveys Eid-ul-Azha greetings to Bangladesh PM Sheikh Hasina. In a letter to PM Hasina, he writes, "On this occasion, I wish you and all my Bangladeshi brothers and sisters good health and prosperity."
— ANI (@ANI) July 31, 2020
(file pic) pic.twitter.com/EGmnIFh9RM
हम लोगों से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की निंदा करने के लिए साथ आने की अपील करते हैं-माइक पॉम्पियो
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने शुक्रवार को कहा, आज अमेरिका ने जिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन और उसके दो अधिकारियों को मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले में बैन लगा दिया है। हम लोगों से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की निंदा करने के लिए साथ आने की अपील करते हैं।
सात और लोग गिरफ्तार
पंजाब में जहरीली शराब से लोगों की मौत के मामले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने छापेमारी के लिए पांच नई टीमें बनाई। मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गई हैः पंजाब सरकार
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के फरक्का सुपर थर्मल पावर प्लांट में तैनात उप निरीक्षक आरके सोलोमन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बल के फायर विंग के सदस्य थे।
सिंगापुर में 396 नए मामले
सिंगापुर में शुक्रवार को कोरोना के 396 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 52,205 हो गई।
गोवा में आज कोरोना संक्रमण के 209 नए मामले
गोवा में आज कोरोना संक्रमण के 209 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5913 हो गई है। इनमें 1657 मामले सक्रिय हैं और 4211 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, गोवा में इस वायरस के कारण 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में आज कोरोना के 1100 नए मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की 1,14,287 हो गई है। अब तक 87,074 लोग ठीक हो चुके हैं।
नेपाल में कोरोना के 224 नए मामले, चार की मौत
नेपाल में आज कोरोना संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 19,771 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 56 हो गया है।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10,320 नए मामले सामने आए और 265 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,22,118 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 14,994 हो गया है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,50,662 हो गई है।
दिल्ली सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करना बंद करे केंद्र सरकार-राघव चड्ढा
आप विधायक राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार चुनी हुई दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल देना, हस्तक्षेप करना पूरी तरह से बंद करे। दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र को कमजोर करना बंद करें। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में होटल्स और साप्ताहिक बाजार खोलने का आदेश 8 जून को जारी कर दिया था। अब दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने का निर्णय लिया तो केंद्र सरकार अड़ंगा लगा रही है।
केंद्र सरकार ने पूरे देश में होटल्स और साप्ताहिक बाज़ार खोलने का आर्डर 8 जून को ज़ारी कर दिया था।
— AAP (@AamAadmiParty) July 31, 2020
अब दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में होटल और साप्ताहिक बाज़ार खोलने का निर्णय लिया तो केंद्र सरकार अड़ंगा लगा रही है।- मा. विधायक @raghav_chadha pic.twitter.com/axfg6ue2yN
सेक्टर 11 में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी
नोएडाः सेक्टर 11 में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिर गई है। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव कार्य जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'यंग इंडिया टैलेंट से भरा हुआ है। स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का ग्रैंड फिनाले नवाचार और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता है। 1 अगस्त को शाम साढ़े 4 बजे मैं हैकेथॉन के फाइनलिस्टों से बातचीत का और उनके कामों के बारे में अधिक जानने का इंतजार है।'
Young India is filled with talent! The grand finale of the Smart India Hackathon 2020 showcases this very spirit of innovation and excellence. On 1st August at 4:30 PM, looking forward to interacting with the finalists of the Hackathon and knowing more about their works.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2020
भारत में केवल 0.28 फीसदी रोगी वेंटिलेटर पर- हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्युदर तेजी से घट रही है और इस समय यह 2.18 प्रतिशत के स्तर पर है जो दुनियाभर में सबसे कम मृत्युदर में शामिल है। वहीं महज 0.28 फीसद रोगी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में इस समय उपचार करा रहे कुल 5,45,318 कोविड-19 रोगियों में से 1.61 प्रतिशत को आईसीयू में देखभाल की जरूरत है, वहीं केवल 2.32 फीसद को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसादुक जिलानी की कोरोना से मौत
श्रीनगरः समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसस्दुक जिलानी की कोरोना से मौत हो गई है। उन्हें 14 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया थाः प्रिंसिपल, झेलम वैली मेडिकल कॉलेज, बेमिना, श्रीनगर
Special Secretary Social Welfare Department Tasaduq Jeelani passes away due to COVID19. He was admitted on 14th July: Principal, Jhelum Valley Medical College, Bemina, Srinagar#JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) July 31, 2020
उत्तराखंड ने आज कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,897 हो गई है। अब तक 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 116 नए मामले, एक की मौत
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 116 नए मामले और 1 की मौत हो गई। यहां कुल मामले 2,621 हो गए, जिनमें से 931 मामले सक्रिय हैं। अब तक बीमारी से 5 लोगों की मौत हुई है।
तीन एक-47, स्नाइपर रायफल, 8 ग्रेनेड आदि बरामद
जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के बाद सेना के ऑपरेशन में तीन एक-47, स्नाइपर रायफल, 8 ग्रेनेड आदि बरामद किया गया।
3 AK rifles, a sniper rifle, 8 grenades & other warlike stores were recovered. Search in progress: Chinar Corps, Indian Army https://t.co/tucLKHxJue
— ANI (@ANI) July 31, 2020
रिया चक्रवती की याचिका पर पांच अगस्त को सुनवाई
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामलाः पटना से केस मुंबई ट्रांसफर करने की रिया चक्रवती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में एक जज की पीठ पांच अगस्त को सुनवाई करेगी।
Sushant Singh Rajput death case: A single-judge bench of Supreme Court to hear Rhea Chakraborty's transfer petition on 5th August. The petition seeks a direction for transfer of investigation from Patna to Mumbai.
— ANI (@ANI) July 31, 2020
चीन और भारत को लेकर नेपाल के विदेश मंत्री का बयान
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा, चीन का उदय और भारत के उभरने की चाहत, वे किस तरह से अपने सहयोग को बढ़ाते हैं और मतभेद सुलझाते हैं। एशिया और इस क्षेत्र का भविष्य इसपर निर्भर करेगा।
The rise of China and aspiring rise of India as well, how they engage with themselves, how their partnership will move on and how they manage their differences will definitely set the future of Asia, at least in this region: Nepal Foreign Affairs Minister Pradeep Gyawali pic.twitter.com/SL7krK9wqB
— ANI (@ANI) July 31, 2020
हरियाणा में 711 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की कुल संख्या 34,965 हो गई है, जिनमें 28,227 लोग ठीक हो चुके हैं और 421 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों 6317 है।
भारतीय सेना ने एनएससीएन के सक्रिय कैडर को किया गिरफ्तार
भारतीय सेना ने कल तिनसुकिया जिले के लेडो के पास एनएससीएन (आईएम) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है वह लेडो और मार्गेरिटा में जबरन वसूली और भर्ती गतिविधियों में शामिल था।
#Assam: Indian Army apprehended an active cadre of NSCN (IM) near Ledo in Tinsukia district yesterday. It is suspected that he was actively involved in extortion and recruitment activities in Ledo and Margherita pic.twitter.com/NfY8ZwFdT8
— ANI (@ANI) July 31, 2020
हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में 202.9 मिमी बारिश हुई
हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में 202.9 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 28 फीसदी कम है। जुलाई 2013 में सामान्य से 143 फीसदी अधिक 241 मिमी बारिश हुई थी।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,483 नए मामले और 84 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 1,24,115 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 72,005 है।
पंजाब में 665 नए मामले, 16 की मौत
पंजाब में 665 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 16,119 हो गई है, जिनमें 10,734 लोग ठीक हो गए हैं और 386 लोगों की मौत हो चुकी है।
चंडीगढ़ में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 369 हुई
चंडीगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 369 हो गई है।
नागालैडः कोहिमा में लॉकडाउन 7 अगस्त तक बढ़ाया गया
Nagaland: Total lockdown in Kohima extended till 7 August 2020. #COVID19 pic.twitter.com/HhNn8N4nKq
— ANI (@ANI) July 31, 2020
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5,881 नए मामले, 97 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5,881 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,45,859 हो गई है। इनमें 1,83,956 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेहतर महसूस कर रही हैं
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल शाम में भर्ती कराया गया था और वह बेहतर कर रही हैं। रूटीन टेस्ट और जांच के लिए भर्ती हुई थींः सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली
मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा- रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने वीडियो जारी कर कहा, 'मुझे भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा ... सत्यमेव जयते। सच्चाई सामने आएगी।'
#WATCH: Rhea Chakraborty releases video on #SushantSinghRajputDeathCase.
— ANI (@ANI) July 31, 2020
She says, "I've immense faith in God & the judiciary. I believe that I'll get justice...Satyameva Jayate. The truth shall prevail." pic.twitter.com/Fq1pNM5uaP
डिब्रूगढ़ में 300 बेड वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है
असम: डिब्रूगढ़ में 300 बेड वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपू कुमार डेका ने कहा, यहां 1,576 मामले हैं, जिनमें से 600 लोग ठीक हो चुके हैं।